SUICIDE; महिला स्वास्थ्य अधिकारी ने किया सुसाइड, विभागीय अफसरों पर लग रहा गंभीर आरोप

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां संविदा पद पर कार्यरत महिला स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) आरती यादव ने विभागीय अफसरों के दबाव और निजी तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना दुर्ग जिले के धनोरा की है, जहां वह अपने बच्चे के साथ रह रही थीं।

पति की मौत के बाद टूट गई थीं आरती

आरती यादव का परिवार पहले से ही गहरे दुख से गुजर रहा था। एक महीने पहले उनके पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिससे वे मानसिक रूप से बहुत परेशान थीं। आरती ने विभाग से छुट्टी की मांग (Leave Request) की थी ताकि वह खुद को संभाल सकें, लेकिन उनकी इस मांग को नजरअंदाज कर दिया गया। उल्टा उन्हें और अधिक काम सौंपा गया और स्वास्थ्य केंद्र नहीं जाने पर विभागीय अफसरों ने शिकायत दर्ज कर दी। इसके बाद सीएमएचओ कार्यालय (CMHO Office) से नोटिस जारी कर उपस्थिति अनिवार्य की गई और वेतन में कटौती (Salary Deduction) की चेतावनी दी गई।

ट्रांसफर के लिए चक्कर लगाए, लेकिन मदद नहीं मिली

आरती ने दुर्ग ट्रांसफर के लिए भी लगातार प्रयास किया, लेकिन उन्हें कोई मदद नहीं मिली। मजबूर होकर उन्हें फिर से उसी स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर जाना पड़ा। विभागीय दबाव और पारिवारिक तनाव के दोहरे बोझ ने आखिरकार आरती को आत्महत्या जैसे कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।

  • Related Posts

    HEALTH;राज्य में इबोला की दस्तक, कांगो, इथियोपिया और युगांडा से पहुंचे 3 लोगों में ‘इबोला’ वायरस, मचा हडकम्प

    दुर्ग में कांगो, इथियोपिया और युगांडा से पहुंचे 3 लोगों में ‘इबोला’ वायरस दुर्ग, प्रदेश के दुर्ग जिले में बुधवार को इबोला वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन अलर्ट…

    HEALTH; 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक की ‘लंग स्टेपलर’ तकनीक से हुई सर्जरी से मिली नई जिंदगी

    0 इमरजेंसी में सफल लोबेक्टॉमी सर्जरी, फेफड़े का संक्रमित हिस्सा काटकर निकाला, बीमारी से दी राहत रायपुर, राजधानी रायपुर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के हार्ट, चेस्ट एवं…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…