CONVENTION; शिकागो में गूंजेगी छत्तीसगढ की आदिवासी संस्कृति की आवाज, 2-3 अगस्त को होगा नाचा कंवेंशन

रायपुर, अमेरिका के शिकागो में 2 एवं 3 अगस्त 2025 को नाचा कंवेंशन -2025 का आयोजन होगा। इसमें राजधानी रायपुर की डा. पूनम संजू साहू भी शिरकत करेंगी। यह छत्तीसगढ की आदिवासी कला, संगीत, नृत्य का अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शन होगा। इसमें छत्तीसगढ के आदिवासी कलाकार पारंपरिक गीत-नृत्य पेश करेंगे।

यह दो दिन का सांस्कृतिक कार्यक्रम एनआरआई कम्युनिटी (नार्थ अमेरिका छत्तीसगढ असोशिएसन) की ओर से आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य छत्तीसगढी आदिवासी कला, संगीत, नृत्य और हस्तशिल्प को वैश्विक मंच पर पेश करना है।

शिकागो में आयोजित इस कंवेंशन में छत्तीसगढ से आदिवासी डांस एवं कल्चर की जानकारी देने के लिए डा. पूनम संजू साहू को आमंत्रित किया गया है। राज्य में आदिवासी कला-संस्कृति पर लंबे समय से काम कर रही डा साहू वहां एनआरआई को बैगा , करमा सहित अन्य जनजातीय कला -संस्कृति, उनकी वेशभूषा, खान-पान और त्यौहारों से संबंधित जानकारी देंगी। इसके आलावा कंवेंशन में जनजातीय हस्तशिल्प एवं लोगों के रहन-सहन से भी वाकिफ कराया जाएगा।

बता दें डा पूनम संजू साहू इसके पहले गढवाल विश्वविद्यालय उत्तराखंड, बनारस विश्वविद्यालय यूपी,लोकमंथन हैदराबाद आंध्रप्रदेश,लोकरंग भोपाल मप्र. एवं नारायणपुर बस्तर छत्तीसगढ में कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुकी है।

  • Related Posts

    WELCOME; पुलिस अधीक्षक गौरव राय से सर्व आदिवासी समाज की सौजन्य भेंट

    बलौदाबाजार, शहीद वीर नारायण सिंह की जन्म एवं कर्मभूमि बलौदाबाजार में सर्व आदिवासी समाज, जिला इकाई बलौदाबाजार के प्रतिनिधिमंडल ने नवपदस्थ जिला पुलिस अधीक्षक गौरव राय से सौजन्य भेंट कर…

    INDEPENDENCE DAY; मुख्यमंत्री रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, वंदे मातरम् का सामूहिक गायन अनिवार्य

    0 छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू, राज्य शासन ने जारी किए स्वतंत्रता दिवस आयोजन संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन ने स्वतंत्रता दिवस 2026 को पूरे प्रदेश…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र