ACCIDENT;हाइवा से जा टकराई कार, बैंक मैनेजर के माता-पिता और ड्राइवर समेत 3 की मौके मौत, 3 की हालत गंभीर

महासमुंद, जिले में तुमगांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर कोडार डैम के पास खड़ी एक हाइवा से तेज रफ़्तार कार जा टकराई, इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि, अन्य 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कार से बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना तुमगांव थाना क्षेत्र की है।

बता दें कि यह हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के मुताबिक, नरहरपुर (कांकेर) में एसबीआई बैंक के मैनेजर चंदन अभिषेक अपनी पत्नी, 6 साल के बेटे, माता-पिता और चालक के साथ झारखंड के बोकारो से रायपुर जा रहे थे। तभी अचानक उनकी कार (RJ 09 CD 1008) राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर कोडार के पास खड़ी हाइवा (CG 13 BD 7222) से टकरा गई।

इस हादसे में चंदन के माता-पिता, अवध किशोर पांडेय (69 वर्ष) और चित्रलेखा पांडेय (65 वर्ष) के साथ ही चालक ईश्वर ध्रुव (34 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं, चंदन अभिषेक, उनकी पत्नी खुशबू कुमारी और बेटा ध्रुव अभिषेक गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है।

बिना किसी संकेत के सड़क के किनारे खड़ी थी हाइवा

पुलिस ने बताया कि हाइवा बिना किसी संकेत के सड़क के किनारे खड़ी थी, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले में धारा 285, 125(a), 106(1) और मोटरयान अधिनियम 1988 (संशोधन 2015, 2019) की धारा 122 व 119 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की जांच जारी है।

  • Related Posts

    MINING; सिपाही की पिटाई कर रेत भरी गाडी लेकर भागने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, वाहन मालिक की तलाश जारी

    0 अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आएगी और तेजी अंबिकापुर, राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि खनिज संसाधनों की लूट, अवैध कारोबार तथा शासकीय कार्य…

    ED; अब ड्रग्स मामले में ईडी की एंट्री! नव्या मलिक की संपत्तियों की होगी जांच, 850 लोगों का नाम सामने आया था, पुलिस से मांगी केस डायरी

    रायपुर, राजधानी रायपुर के ड्रग्स मामले में ईडी की एंट्री हो गई है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग, काला धन और अवैध तरीके से पैसे के लेन-देन के मामले…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’