POLITICS; बस्तर की समृद्धि, संस्कृति, संसाधन और पर्यावरण को बचाने के लिए कांग्रेस की पदयात्रा शुरु

0 पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज 4 दिवसीय पदयात्रा पर निकले, समापन दंतेवाडा कलेक्टरेटघेराव के साथ होगा

जगदलपुर, पाकिस्तान के खिलाफ आपरेशन सिंदूर की सफलता एवं कई नक्सलियों के सफाए पर भाजपा बस्तर समेत समूचे छत्तीसगढ में तिरंगा यात्रा निकाल रही है, तो दूसरी तरफ आदिवासियों की समृद्धि, संस्कृति, संसाधन और पर्यावरण को बचाने के लिए कांग्रेस द्वारा बस्तर में न्याय पदयात्रा निकाली जा रही है। बस्तर में भाजपा एवं कांग्रेस आमने सामने हो गए है। वैसे दोनों पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी बस्तर के है।

बहरहाल सीएम विष्णुदेव साय सरकार की कॉर्पोरेट परस्त नीतियों के विरोध में बस्तर की समृद्धि, संस्कृति संसाधन और पर्यावरण को बचाने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में आज किरंदुल से दंतेवाड़ा तक की न्याय पदयात्रा की शुरुआत हुई। 4 दिनों की इस 40 किलोमीटर की पदयात्रा का समापन 29 मई 2025 को दंतेवाड़ा जिला कार्यालय के घेराव के साथ होगा।

कांग्रेस का मानना है कि भारतीय जनता पार्टी के सरकार आने के बाद से छत्तीसगढ़ के संसाधनों को निजी हाथों में सौंपने का काम बहुत तेजी से चल रहा है। पूरा बस्तर पांचवी अनुसूची का क्षेत्र है जहां ग्रामसभाओ को विशेष अधिकार है, लेकिन भाजपा की सरकार का फोकस है केवल कमीशनखोरी के लालच में पूंजीपतियों के मुनाफे पर केंद्रित है, और इसी के चलते बस्तर की लौह अयस्क खदाने, बहुमूल्य कोरंडम की खदाने और बस्तर के संसाधनों को कॉरपोरेट को सौंपा जा रहा है, जिसके खिलाफ बस्तर के आदिवासियों में भयंकर आक्रोश व्याप्त है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि सवा साल के भीतर ही भाजपा का असल एजेंडा उजागर हो चुका है। जैसे ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी, हसदेव अरण्य और तमोर पिंगला क्षेत्र में लाखों की संख्या में पेड़ काट दिए गए। सीआईएल और एसईसीएल के खदानों में खनन का कार्य अडानी की कंपनी को दिया गया। हाल ही में बस्तर के बैलाडीला में चार बड़ी लौह अयस्क की खदानें निजी पूंजीपतियों को 50 साल की लिस्ट पर दिया गया है। बैलाडीला 1ए और बैलाडीला 1बी की लौह अयस्क की खदाने आर्सेलर मित्तल को, बैलाडीला 1सी की खदान रूंगटा समूह को और कांकेर के हाहालादी की खदानें सागर स्टोन को बिना ग्रामसभा के एनओसी के 50 साल के लिए लीज पर दे दिया गया है। कॉर्पोरेट परस्त नीतियों का विरोध करने वाले निर्दोष आदिवासियों को जांच एजेंसियों का डर दिखाकर डराया, धमकाया जा रहा है। पंचायतों पर अनुचित दबाव बनाकर मुंह बंद रखने मजबूर किया जा रहा है, जिसके चलते हजारों की संख्या में आदिवासी बस्तर से पलायन करने मजबूर है। कांग्रेस की यह पदयात्रा भाजपा सरकार के इन्हीं पूंजीवादी नीतियों के खिलाफ है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भाजपा सरकार के संरक्षण में चंद कॉर्पोरेट की बूरी नजर बस्तर के संसाधनों पर लगी हुई है। हाल ही में स्टार बीजापुर के कोरंडम खदान से पहले सैकड़ो पेड़ों की चुपचाप कटाई कर दी गई। वन विभाग, पर्यावरण विभाग और खनिज विभाग से अब तक इस पर कोई जवाब नहीं आया है। सरकार में बैठे जवाबदार लोग अनभिज्ञ होने का दावा कर रहे हैं। सवाल यह है कि बस्तर के संसाधनों को लूटने का इस तरह का आदेश दे कौन रहा है?

  • Related Posts

    CJP; धर्मेंद्र प्रधान के उडीसा में छात्रों के समर्थन में उतरी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, अब यहां भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    भुबनेश्वर, ओडिशा में स्कूली पाठ्यपुस्तकों में सामने आई गलतियों को लेकर प‍िछले कई द‍िनों से सरकार के खि‍लाफ प्रदर्शन चल रहा है. तो वहीं अब यह आंदोलन तेज होता नजर…

    POLITICS; मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्यवाही करने निर्वाचन कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शंकारियों की पुलिस से हुई झूमाझटकी

    रायपुर, राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बरसते पानी में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन कार्यालय का घेराव करने के साथ ही पुतला…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर