POLITICS; ननकीराम बोले-‘रमन सिंह ने मुझे हराने की कोशिश की’, केंद्र का कामकाज ठीकठाक, बाकी छत्तीसगढ़ जय श्रीराम..

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ बीजेपी के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर ने नक्सलवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मेरे गृहमंत्री रहने के दौरान मैंने नक्सलियों को खत्म करने के लिए प्लान बना लिया था, लेकिन उस समय केंद्र में बैठी सरकार ने एक भी पैसे की मदद नहीं की और न ही फोर्स भेजा। ऐसा लगता था जैसे केंद्र सरकार ही नक्सलियों की मदद कर रही हो। केंद्र की मोदी सरकार की तारीफ और राज्य की साय सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि केंद्र सरकार का कामकाज ठीकठाक है पर छत्तीसगढ़ जय श्री राम…। इस सरकार से लोग खुश नहीं हैं। 

उन्होंने राज्य की वर्तमान साय सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार से हमारा एक भी बीजेपी कार्यकर्ता खुश नहीं है। लोक भी खुश नहीं हैं। इतना ही नहीं पूर्व गृहमंत्री रह चुके कंवर ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में पार्टी के लोगों को हराने की कोशिश डॉ. रमन सिंह जैसे लोग करते हैं।रमन सिंह ने मुझे तीन बार हराने की कोशिश की है। ये सबको मालूम हैं। कम से कम कार्रवाई करना चाहिए। हमको हराये हैं इसलिए मैं नाखुश हूं। हम कहीं भी रहेंगे लोगों का काम करते रहेंगे। 

बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को किनारे करने के सवाल पर पूर्व गृहमंत्री ने कहा कि मुझे भी किनारे कर दिया है। प्रदेश में भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि कोई भी पैसे के बिना काम नहीं करते हैं। वहीं धर्मांतरण के सवाल पर कहा कि ऐसे लोगों को खूब पैसे मिल रहे हैं। विदेशों से पैसा मिलना बंद हो जाये तो धर्मांतरण तुरंत बंद हो जायेगा।

  • Related Posts

    SC; पूर्व CM भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, हाई कोर्ट में चुनाव याचिका पर जारी रहेगी सुनवाई

    नईदिल्ली,  सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राहत देने से इनकार कर दिया. अदालत ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के उस आदेश में हस्तक्षेप करने…

    POLITICS; भुबनेश्वर में मंत्री सुरेश पुजारी से मिले विधायक पुरंदर मिश्रा, नुआखाई पर्व के लिए दिया न्यौता

    भुवनेश्वर/ रायपुर, भुवनेश्वर स्थित ओडिशा सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश पुजारी के निवास पहुंचकर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा ने उनसे सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र