MY CITY; राजधानी की तर्ज पर रायगढ़ को विकसित करने की ओपी चौधरी की योजना, बनने जा रहा एक और ऑक्सीजोन

0 बाल समुंद तालाब का होगा सौंदर्यीकरण, पहाड़ मंदिर इको ट्रेल से जुड़ेगा, बाबा धाम पहुंच मार्ग का होगा कायाकल्प

रायगढ, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी इन दिनों रायगढ़ में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों से जुड़े प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण करने पहुंचे है और निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी ले रहे है। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में टाइमलाइन और गुणवत्ता पर फोकस करते हुए सभी एजेंसीज अपने प्रोजेक्ट्स का काम तेजी से पूरा करते चलें।

नालंदा परिसर में चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया

वित्तमंत्री ओपी चौधरी राजधानी रायपुर की तर्ज पर रायगढ का विकास और सौंदर्यीकरण करना चाहते है। कलेक्टर रहते उन्होंने राजधानी में कई महत्वपूर्ण कार्य किये है। कुछ वैसी ही योजनाएं रायगढ शहर के लिए भी कार्यांवित कर रहे है। वित्त मंत्री श्री चौधरी यहां नालंदा परिसर में चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे। यहां मुख्य भवन के साथ किड्स लाइब्रेरी के फाउंडेशन का काम चल रहा है। वित्त मंत्री ने निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ाते हुए बारिश के पहले प्लिंथ लेवल तक का काम पूरा करने के निर्देश दिए।

ऑक्सीजोन पार्क में वृक्षारोपण की तैयारी

इसके बाद वे ऑक्सीजोन पार्क के निरीक्षण में पहुंचे। यहां उन्होंने पार्क के चारों ओर की सड़क को बारिश से पहले तैयार करने और जल निकासी के लिए नालियों को अपग्रेड करने के लिए कहा। पार्क परिसर में वृक्षारोपण की तैयारियां भी समय से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। वित्त मंत्री ने पुराना सारंगढ़ बस स्टैंड में लगने वाले बाजार का भी निरीक्षण किया। नगर निगम आयुक्त को इसे व्यवस्थित करने के लिए कहा। जिससे यहां व्यवसायियों की संख्या बढ़े और आस-पास के लोगों को खरीददारी के लिए बेहतर विकल्प मिले। इसी के साथ उन्होंने शहर के अलग-अलग हिस्सों में भी संचालित बाजारों को व्यवस्थित करने व जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा।

बालसमुंद तालाब के सौंदर्यीकरण की तैयारी, पहाड़ मंदिर इको ट्रेल से जुड़ेगा

वित्त मंत्री श्री चौधरी पहाड़ मंदिर मार्ग स्थित बालसमुंद तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे। इस तालाब का सौंदर्यीकरण होने जा रहा है। तालाब में डिसिल्टिंग के साथ ही यहां अच्छी लैंडस्केपिंग और चारों ओर वॉक वे बनाया जाएगा। उन्होंने इसके लिए सस्टेनेबल प्लानिंग करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पहाड़ मंदिर से जोड़ते यहां इको ट्रेल भी बनाया जाना है। इसकी कार्ययोजना भी जल्द तैयार करने के निर्देश दिए।

शहर में बनेगा एक और ऑक्सीजोन

रायगढ़ में एक और ऑक्सीजोन पार्क बनने जा रहा है। यह कबीर चौक के पास बनेगा। इसके लिए किसान राइस मिल की खाली जगह को चिन्हांकित किया गया है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने अधिकारियों के साथ इस जगह का भी मुआयना किया। यहां ऑक्सीजोन तैयार करने के लिए नगर निगम द्वारा तैयार की गयी कार्ययोजना और लेआउट के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जल्द सारी प्रक्रियाएं पूरी करते हुए प्रोजेक्ट का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन शुरू करें। यहां पार्क के प्रवेश द्वार के समीप ही पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान रखें और बाहर की ओर चौपाटी का निर्माण करवाएं। जिससे लोगों को खान-पान की सुविधा मिलने के साथ ही पार्क के संचालन हेतु नगर निगम आय भी अर्जित कर सकेगा।

बाबा धाम कोसमनारा को मुख्य सड़क से जोड़ने वाले मार्ग का जल्द होगा कायाकल्प

कोसमनारा में मुख्य सड़क से बाबा धाम को जाने वाली सड़क को सुधारकर डामरीकृत किया जाएगा। जिससे यहां आने  वाले श्रद्धालुओं को आवाजाही में सुविधा हो। वित्त मंत्री ने इस सड़क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अच्छी गुणवत्ता के साथ जल्द इस सड़क का काम पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके साथ मंदिर परिसर और आस-पास श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने आवश्यक इंतजाम हेतु मंदिर समिति और ग्राम पंचायत को आपसी समन्वय से काम करने के लिए कहा।

  • Related Posts

    POLITICS; राज्य में वन अधिकार अधिनियम का खुला उल्लंघन, 50 हजार वनवासी परिवार कानूनी हक से वंचित, राष्ट्रपति को नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने लिखा पत्र

    0 राज्य के 1.58 लाख हेक्टेयर जलक्षेत्र पर आदिवासियों के बजाय ठेकेदारों का कब्जा रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्य में अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत…

    RESIGN; 56 गांवों के सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, धरने पर बैठे, चक्काजाम का ऐलान

    जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच अब सड़कों पर उतर आए हैं. पंचायतों में फंड की कमी, महीनों से मानदेय नहीं मिलने…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…