POLITICS; हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस ने घेरा आरटीओ दफ्तर

रायपुर, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) लगाने में हो रही अनियमितताओं, अव्यवस्था और वाहन मालिकों की समस्याओं को लेकर आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में रायपुर आरटीओ कार्यालय का घेराव किया गया। सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेसजन के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिक और वाहन मालिक शामिल हुए। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, जनसेवक पंकज शर्मा और कनहैया अग्रवाल ने आंदोलन का नेतृत्व किया।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की प्रक्रिया में भारी अव्यवस्था है। प्रदेश में लगभग 40 लाख वाहनों में नंबर प्लेट बदली जानी है, जिनमें अकेले रायपुर जिले में 10 लाख वाहन शामिल हैं। लेकिन अब तक मात्र 10 प्रतिशत काम ही हो पाया है। इसके बावजूद ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चालकों पर चालान की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जिससे आम नागरिकों में आक्रोश है।

प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम आरटीओ के माध्यम से ज्ञापन सौंपा और सात प्रमुख मांगें रखीं है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर इन मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है, तो आंदोलन को प्रदेशभर में विस्तारित किया जाएगा।

  1. नंबर प्लेट लगाने वाले स्थानों पर शासकीय कर्मचारियों की अनिवार्य ड्यूटी लगाई जाए।
  2. नंबर प्लेट केंद्रों में कवर की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
  3. निर्धारित तिथि पर वाहन मालिकों को नंबर प्लेट उपलब्ध कराई जाए।
  4. वाहन मालिकों के साथ दुर्व्यवहार और अपमानजनक भाषा का प्रयोग रोका जाए।
  5. ट्रैफिक पुलिस द्वारा की जा रही चालानी कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए।
  6. शहर के प्रत्येक वार्ड और ग्रामीण क्षेत्रों में आवेदन जमा करने और प्लेट लगाने के लिए शिविर आयोजित किए जाएं।
  7. नंबर प्लेट निकालने या उसमें छेद करने के नाम पर वसूले जा रहे अतिरिक्त शुल्क को बंद किया जाए।
  • Related Posts

    CJP; धर्मेंद्र प्रधान के उडीसा में छात्रों के समर्थन में उतरी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, अब यहां भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    भुबनेश्वर, ओडिशा में स्कूली पाठ्यपुस्तकों में सामने आई गलतियों को लेकर प‍िछले कई द‍िनों से सरकार के खि‍लाफ प्रदर्शन चल रहा है. तो वहीं अब यह आंदोलन तेज होता नजर…

    POLITICS; मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्यवाही करने निर्वाचन कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शंकारियों की पुलिस से हुई झूमाझटकी

    रायपुर, राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बरसते पानी में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन कार्यालय का घेराव करने के साथ ही पुतला…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर