SC;जस्टिस यशवंत वर्मा पर गिर सकती है महाभियोग की गाज, संसद के मानसून सत्र में प्रस्ताव लाने की तैयारी

नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. सूत्रों के मुताबिक, मोदी सरकार संसद के आगामी मानसून सत्र में उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव ला सकती है.

सुप्रीम कोर्ट के इन-हाउस पैनल द्वारा न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को पहले ही दोषी ठहराया जा चुका है, जिससे महाभियोग की जमीन मजबूत मानी जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, सरकार अब विपक्षी दलों से संपर्क कर रही है ताकि संविधान के अनुच्छेद 124(4) के तहत आवश्यक समर्थन जुटाया जा सके.

क्या चाहती है सरकार?

सरकार चाहती है कि यह मामला संसद में सर्वसम्मति से आगे बढ़े, इसलिए विपक्षी नेताओं से बातचीत जारी है. एक वरिष्ठ सूत्र के अनुसार, सरकार को उम्मीद है कि विपक्ष भी न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखने के लिए समर्थन देगा.

महाभियोग प्रक्रिया क्या होती है?

सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के किसी जज के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए संसद के दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता होती है. प्रस्ताव पास होने के बाद राष्ट्रपति की मंजूरी से जज को पद से हटाया जा सकता है.यह भी संभावना जताई जा रही है कि जांच की प्रक्रिया सार्वजनिक हो सकती है, जिससे न्यायपालिका की पारदर्शिता और जवाबदेही पर बड़ी बहस छिड़ सकती है.

  • Related Posts

    ED; सीजीपीएससी घोटाले में ईडी की पांच ठिकानों पर छापेमारी, उत्कर्ष चंद्राकर गिरफ्तार…अभ्यर्थियों तक पहुंचाए गए प्रश्नपत्र

    रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की वर्ष 2020 और 2021 की राज्य सेवा परीक्षाओं में कथित अनियमितता, प्रश्नपत्र लीक और भ्रष्टाचार के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी…

    MURDER; डबल मर्डर का खुलासा, सगे भाई ने की थी भाई और भाभी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड को सुलझाने में मुंगेली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सगे भाई ने ही अपने भाई और…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती