RAPE;सहायक आयुक्त ने महिला से किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर सात सालों से करता रहा यौन शोषण

दंतेवाड़ा, आदिवासी विकास विभाग बीजापुर के सहायक आयुक्त पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है. पीड़िता ने गीदम थाने में मामले की शिकायत की है. वहीं सहायक आयुक्त ने भी थाने में आवेदन देकर महिला पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही.

पीड़ित महिला का आरोप है कि सहायक आयुक्त 2018 से शादी का झांसा देकर लगातार दैहिक शोषण करता रहा. उसने दवाई खिलाकर तीन बार गर्भपात भी कराया. जब शादी के लिए कहा तो उन्होंने मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया. इस मामले की शिकायत करने 16 मई से लगातार गीदम थाने का चक्कर काट रही थी, लेकिन 26 मई को मामला पंजीबद्ध किया गया वह भी दैहिक शोषण का केस दर्ज नहीं हुआ है. महिला ने आरोप लगाया है कि पुलिस भी सहायक आयुक्त की मदद कर रही है.

पीड़िता ने कहा –जान से मारने की मिल रही धमकी

पीड़ित महिला ने एक और गंभीर आरोप लगाया है कि सहायक आयुक्त आनंद सिंह ने उसके साथ संबंध बनाए. उसका तीन बार गर्भ ठहरा तो तीनों बार दवाई खिलाकर गर्भपात करवाया गया. पीड़िता का यह भी कहना है कि जब शादी का वादा किया है तो उनको शादी करना चाहिए. थाना में जब से आवेदन दिया है तब से लगातार आनंद सिंह के पक्ष से कर्मचारी आ रहे और धमकी दे रहे हैं. इतना ही नहीं खुद आनंद सिंह जान से मारने की धमकी दे रहे हैं.पीड़ित महिला ने मीडिया को डिजिटल साक्ष्य भी उपलब्ध करवाए हैं. इन साक्ष्यों में कितनी सच्चाई है, ये तो पुलिस जांच का विषय है. पीड़िता ने जो कॉल रिकॉर्ड दी है उसमें एक व्यक्ति द्वारा महिला को बड़ी बेहरहमी से पीटने की आवाज आ रही है. पीड़िता का दावा है कि जो मारपीट कर रहा है वह सहायक आयुक्त आनंद सिंह है.

सहायक आयुक्त ने भी की शिकायत

इधर सहायक आयुक्त ने भी गीदम थाना पुलिस को छह पेज का आवेदन दिया है. इस आवेदन में उन्होंने महिला पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है. सहायक आयुक्त ने आवेदन में लिखा है कि महिला एक करोड़ रुपए की डिमांड कर रही है. पत्र में इस बात का भी उल्लेख है कि उन्होंने महिला के साथ यौन संबध बनाए हैं.

एसपी ने कहा- जांच जारी

इस मामले में दंतेवाड़ा एएसपी आरके बर्मन ने कहा, पीड़ित महिला ने सहायक आयुक्त पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है. आरोपी सहायक आयुक्त आनंद सिंह के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में गीदम थाने में अपराध दर्ज किया गया है. अभी मामला विवेचनाधीन है.

  • Related Posts

    CC ;बस से सूटकेस हुआ गायब, उपभोक्ता आयोग ने महिंद्रा ट्रेवल्स पर लगाया 85 हजार का जुर्माना

    कांकेर,  जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग कांकेर ने सेवा में कमी और लापरवाही के मामले में महिंद्रा ट्रेवल्स को दंडित किया है। माहुरबंद पारा निवासी उत्कर्ष राठौर महिंद्रा ट्रेवल्स की…

    RAPE; एसएसपी बंंगले के पास भीख मांगने वाली नाबालिग से रेप, गुस्साए लोगों ने आरोपी की पिटाई के बाद सौंपा पुलिस को

    रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में भीख मांगकर जीवन यापन करने वाली नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरोगापारा में रहने वाले नशेड़ी युवक ने रेप के…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’