MOCK DRILL; राजस्थान, गुजरात, पंजाब और जम्मू कश्मीर में कल होगी मॉक ड्रिल,एक्शन मोड पर भारत?

नईदिल्ली, भारत और पाकिस्तान के बीच भले ही सीज़फायर चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद तनाव अभी खत्म नहीं हुआ है। पहलगाम आतंकी हमला के जवाब में भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’से पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ। इससे बौखलाकर पाकिस्तान ने कई भारतीय शहरों पर ड्रोन्स और मिसाइलों से हमले किए, जिन्हें भारत ने नाकाम कर दिया। जवाब में भारत ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकाओं पर हमले करते हुए काफी नुकसान किया। दोनों देशों के बीच अब सीज़फायर का पालन किया जा रहा है, लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर आई है जिससे कुछ बड़ा होने का अंदेशा लगाया जा रहा है।

ऑपरेशन सिंदूर के कुछ ही हफ्तों बाद मॉक ड्रिल

पाकिस्तान बॉर्डर से लगे 4 राज्यों राजस्थान (Rajasthan), गुजरात (Gujarat), पंजाब (Punjab) और जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) में गुरुवार, 29 मई को मॉक ड्रिल (Mock Drill) होगी। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। चारों राज्यों में शाम को मॉक ड्रिल होगी।ऑपरेशन सिंदूर के कुछ ही हफ्तों बाद ये मॉक ड्रिल हो रही है। मॉक ड्रिल्स ऑपरेशन अभ्यास का हिस्सा हैं, जिसके तहत पूरे देश के 244 जिलों में ब्लैकआउट एक्सरसाइज, एयर रेड सायरन, इवैकुएशन प्रोटोकॉल और पब्लिक अवेयरनेस सेशन जैसे उपाय किए गए थें। इसका उद्देश्य युद्ध जैसे हालात में आम जनता को मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार करना है।

क्या फिर होने वाला है कुछ बड़ा?

अचानक से पाकिस्तान बॉर्डर से लगे चार राज्यों में मॉक ड्रिल के फैसला कुछ हद तक हैरान करने वाला भी है। इससे मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि क्या एक बार फिर कुछ बड़ा होने वाला है? क्या भारत, पाकिस्तान के खिलाफ कुछ बड़ा करने की तैयारी में है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछली बार 7 मई को मॉक ड्रिल करने का फैसला लिया गया था और उसी दिन तड़के सुबह भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च करते हुए 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था, जिनमें 100 से ज़्यादा आतंकी मारे गए थे।

  • Related Posts

    ED; सीजीपीएससी घोटाले में ईडी की पांच ठिकानों पर छापेमारी, उत्कर्ष चंद्राकर गिरफ्तार…अभ्यर्थियों तक पहुंचाए गए प्रश्नपत्र

    रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की वर्ष 2020 और 2021 की राज्य सेवा परीक्षाओं में कथित अनियमितता, प्रश्नपत्र लीक और भ्रष्टाचार के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी…

    MURDER; डबल मर्डर का खुलासा, सगे भाई ने की थी भाई और भाभी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड को सुलझाने में मुंगेली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सगे भाई ने ही अपने भाई और…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती