COURT;पार्सल बम भेजकर दूल्हे और उसकी दादी की हत्या करने वाले व्याख्याता को उम्रकैद…

संबलपुर, रायपुर से सात साल पहले ओडिशा के बोलांगीर जिले में भेजे गए पार्सल के धमाके से नवविवाहित सौम्य शेखर साहू और उनकी दादी जेमामनी की मृत्यु हो गई थी, जबकि नवविवाहिता रीमा रानी साहू गंभीर रूप से घायल हुई थीं। इस मामले में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीजे) की अदालत ने अंग्रेजी लेक्चरर पुंजीलाल मेहर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही उस पर एक लाख 70 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। अदालत के इस फैसले के बाद पुंजीलाल मीडियाकर्मियों पर भड़क गया और गाली-गलौज की।

कॉलेज का प्रिंसिपल नहीं बना तो हुई जलन

पुलिस के अनुसार, यह घटना शादी के पांच दिन बाद 23 फरवरी 2018 को घटी थी। आरोपी पाटनागढ़ के भैंसा स्थित ज्योति विकास कॉलेज का प्रिंसिपल बनना चाहता था। लेकिन, दूल्हे की मां संयुक्ता को पुंजीलाल की जगह कॉलेज का प्रिंसिपल बनाया गया। इस पर उसने संयुक्ता के पूरे परिवार को खत्म करने की योजना बनाई। शादी के गिफ्ट के तौर पर पार्सल बम तैयार कर संयुक्ता के घर कूरियर भेज दिया। यह पार्सल बम शादी के पांच दिन बाद 23 फरवरी 2018 को प्राप्त हुआ, जिसे खोलते ही विस्फोट हुआ।पुंजीलाल ने ऑटो वाले को एके शर्मा का आधार कार्ड दिया और पार्सल बुक करवाने के लिए भेज दिया। कूरियर का कैमरा खराब था, इसलिए किसी का फुटेज नहीं आया।

ऑटोवाला कूरियर करने के बाद लौटा और पुंजीलाल उसी आटो से स्टेशन चला गया। उसने शाम छह बजे की ट्रेन पकड़ी। जब पूरा मामला खुला, तो पुलिस ने उस वक्त के स्टेशन के फुटेज चेक किए। उसमें पुंजीलाल यहां आता और वापस होता भी दिख गया और इस तरह कड़ियां जुड़ गईं।

पाटनागढ़ में चालू मोबाइल छोड़कर आया था रायपुर

अंग्रेजी के लेक्चरर पुंजीलाल ने यू-ट्यूब से सीखकर पार्सल बम तैयार किया था। लोकेशन पाटनागढ़ दिखती रहे, इसलिए ऑन मोबाइल वहां छोड़कर पुंजीलाल ट्रेन से रायपुर आया। अपने एक छात्र की आईडी से पार्सल ऑटो रिक्शे वाले को भेजकर बुक करवाया और लौट गया।

वारदात के एक माह बाद तक पुलिस को यही शक था कि आरोपी रायपुर का ही है। प्रोफेसर ने तय किया कि पार्सल बम वह रायपुर से खुद ही कूरियर करेगा। वह ट्रेन से 15 फरवरी 2018 को रायपुर आया। वह अपने साथ कॉलेज के ही छात्र एके शर्मा का आधार कार्ड लाया था। स्टेशन पहुंचते ही उसने कूरियर के बारे में पता किया। ऑटो करके वह स्टेशन चौक के ही एक कूरियर में पहुंचा। लेकिन वहां प्रक्रिया इतनी लंबी थी कि वह वहां से निकल गया और पूछताछ करता हुआ वह फाफाडीह के स्काई किंग कोरियर कंपनी के सामने पहुंच गया।

  • Related Posts

    ACB; आय से अधिक संपत्ति मामले में तत्कालीन DEO दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा, 10 हजार रुपये का लगाया जुर्माना

    जगदलपुर,  आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में दंतेवाड़ा के तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) सुभाष गंजीर को विशेष न्यायालय ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने उन्हें…

    CRIME; राजधानी के 30 स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी, इन दो जगह मिलीं आपत्तिजनक वस्तुएं…

    रायपुर. राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट ने अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए बड़ा शिकंजा कसा है. शहर के विभिन्न इलाकों में संचालित 30 अलग-अलग स्पा सेंटरों पर एक…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….