NDA; राष्ट्रीय रक्षा संस्थान की 17 जाबाज़ युवतियां

30 मई 2025 हर भारतीय युवतियों, हर माता  पिता , भाई बहन और अन्य रिश्तेदारों, शुभ चिंतकों और  मित्रों सहित देश की आधी आबादी के लिए गौरव का क्षण है। इस दिन 17 प्रतिभाशाली युवतियों ने राष्ट्रीय रक्षा संस्थान (NDA) से प्रथम बैच  के रूप में पास आउट हुई है।
निश्चित रूप से देश में पुरुष महिला के लिंग आधार पर समानता के लिए इस राष्ट्रीय रक्षा संस्थान  में युवतियों का प्रवेश सर्वोच्च न्यायालय के न्याय का उत्कृष्ट  उदाहरण था, जो 2021में आया था। 1949 से 2021 तक इस राष्ट्रीय रक्षा संस्थान से केवल युवक ही प्रवेश पाते थे लेकिन इस देश की फितरत है कि कुछ लोग देश की प्रतिष्ठित न्यायालयों में मूलभूत अधिकार अंतर्गत समानता के अधिकार की लड़ाई लड़ते है, जीतते है, व्यवस्था में बदलाव लाते है। प्रगतिशील सरकारें करना बहुत तो चाहती है लेकिन अंग्रेजों के बनाए हुए  या बरसों पुराने नियम कानून का वास्ता देकर सरकारी अधिकारियों की सुरक्षात्मक ढर्रा बदलाव की राह में रोड़ा अटकाते है।
राष्ट्रीय रक्षा संस्थान के 75 साल के इतिहास में पुरुषों की सफलता की लंबी फेरहिस्त है। इस संस्थान से 3 परमवीर चक्र, 11अशोक चक्र, विजेता शिक्षा प्राप्त किए है। 32 सर्विस चीफ इस रक्षा संस्थान का गौरव बढ़ाने वाले रहे है। 2019 में तीनों सेना के प्रमुखों के प्रमुख मनोज मुकुंद नरवरे भी एनडीए के उत्पाद है। हम सभी बचपन में सैनिक स्कूल के बारे में जानते थे और इस स्कूल से एनडीए  के प्रवेश के रास्ते खुलने की भी जानकारी थी। अविभाजित मध्य प्रदेश में रीवा में सैनिक स्कूल हुआ करता था। छत्तीसगढ़ में  सैनिक स्कूल अंबिकापुर में है।
राष्ट्रीय रक्षा संस्थान में प्रवेश लेने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रवेश परीक्षा होती है। 17 युवतियां भी ऐसे ही कठिन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से आई और तीन साल तप कर अब  एनडीए के आदर्श वाक्य “सेवा परमो धर्मः (service before self) को निभाने के लिए  सज हो चुकी है। आपरेशन सिंदूर के काल में देश ने सेना की दो जाबाज़ महिलाओं कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को सेना के प्रवक्ता के रूप में देख कर कहा था कि  दुश्मन देश देख ले कि इस देश में महिलाओं का  सम्मान कैसे किया जाता है। भविष्य में ये 17 युवतियां देश के लिए थल, जल और वायु सेना में अपनी जांबाजी दिखाते नजर आएगी।

सेना में राष्ट्रीय रक्षा संस्थान  से पास आउट हुए छात्रों को  लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्ति मिलती है। भविष्य में प्रमोशन के रूप में कैप्टन, मेजर, लेफ्टिनेंट कर्नल, कर्नल और आगे उच्च पदों पर सुशोभित होते है। अंग्रेजी न जानने वालों के लिए सेना के दो पदों की spelling हमेशा कठिन रही है।  Liutenants को हिंदी में लेफ्टिनेंट कहा जाता है लेकिन Liutenants शब्द में एफ (F) नहीं है।  Cononel को हिंदी में कर्नल कहा जाता है लेकिन Cononel में आर( R) शब्द नहीं है। आज देश की पूरी आबादी, देश की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली 17 युवतियों के जज्बे को नमन करता है। ये सभी ऐसी बुनियाद की नींव है जो भविष्य में लाखों सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह  के रूप में देश सेवा के लिए सेना में आने का आमंत्रण देंगी। मेरी तरफ से आप सभी 17युवतियों को सैल्यूट है …………

स्तंभकार-संजय दुबे

  • Related Posts

    MINING; सिपाही की पिटाई कर रेत भरी गाडी लेकर भागने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, वाहन मालिक की तलाश जारी

    0 अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आएगी और तेजी अंबिकापुर, राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि खनिज संसाधनों की लूट, अवैध कारोबार तथा शासकीय कार्य…

    ED; अब ड्रग्स मामले में ईडी की एंट्री! नव्या मलिक की संपत्तियों की होगी जांच, 850 लोगों का नाम सामने आया था, पुलिस से मांगी केस डायरी

    रायपुर, राजधानी रायपुर के ड्रग्स मामले में ईडी की एंट्री हो गई है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग, काला धन और अवैध तरीके से पैसे के लेन-देन के मामले…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’