CRIME; सांसद चंद्रशेखर कभी होटल में, कभी अपने घर पर मेरे साथ… लड़की ने बता दी वो वाली बात, NCW में मामला दर्ज

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश के नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग में यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज हुई है. बीते सोमवार को महिला आयोग ने पीएचडी स्कॉलर डॉक्टर रोहिणी घावरी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है. इसकी जानकारी मिलने के बाद रोहिणी ने टिप्पणी करते हुए कहा, ‘कानूनी लड़ाई शुरू हो चुकी है. सच सामने आकर रहेगा. स्वाभिमान और सम्मान के लिए लड़ूंगी. पीछे नहीं हटूंगी.’ बता दें कि डॉ. रोहिणी घावरी इंदौर के बीमा अस्पताल में काम करने वाले सफाईकर्मी की बेटी है. वह साल 2019 में हायर एजुकेशन के लिए स्विटजरलैंड गई थीं. पढ़ाई के दौरान ही वह और चंद्रशेखर एक-दूसरे के संपर्क में आए थे और तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे. इसके बाद चंद्रशेखर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे.

रोहिणी ने अपनी शिकायत में लिखा, ‘साल 2021 से दोनों के बीच निरंतर बातचीत शुरू हुई. इस दौरान चंद्रशेखर ने मुझे भरोसा दिलाया कि वे अविवाहित हैं और मेरी जैसी जीवनसाथी की तलाश में हैं. उन्होंने विवाह का झांसा देकर भावनात्मक रूप से मेरे साथ संबंध बनाए. उनके आश्वासन पर मैंने न केवल व्यक्तिगत रूप से उन्हें अपनाया, बल्कि उनके राजनैतिक अभियानों में भी सक्रिय रूप से सहोयग दिया. चंद्रशेखर ने मेरे भारत आने पर विशेषकर दिल्ली में कई बार मुझे होटल और अपने द्वारिका स्थित निवास पर बुलाकर यह कहक शारीरिक संबंध बनाए कि वे मुझसे शीघ्र विवाह करेंगे. इन्होंने मुझे हमेशा धोखे में रखा और मुझसे शुरू से खुद को अविवाहित बताक मेरे साथ शादी का झांसा देकर कई बार मेरी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए.’

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर किए गए कई पोस्ट में रोहिणी ने सांसद पर गंभीर निजी आरोप लगाए हैं और खुद को ‘विक्टिम नंबर 3’ बताया है. रोहिणी ने लिखा, ”उसके लिए बहन‑बेटियों की इज्जत की कोई कीमत नहीं… भरोसे में आकर बहुत बड़ी गलती कर दी. अब किसी भी पुरुष पर भरोसा नहीं कर पाऊंगी.” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें भावनात्मक रूप से इस्तेमाल कर छोड़ दिया गया.

  • Related Posts

    CRIME; राजधानी के 30 स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी, इन दो जगह मिलीं आपत्तिजनक वस्तुएं…

    रायपुर. राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट ने अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए बड़ा शिकंजा कसा है. शहर के विभिन्न इलाकों में संचालित 30 अलग-अलग स्पा सेंटरों पर एक…

    ACCIDENT; ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 3 युवकों की मौत, चालक फरार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….