RAILWAY; रेलवन एप का शुभारंभ, यात्रियों की जरुरी सेवाओं के लिए एक वन-स्टॉप सॉल्यूशन

नईदिल्ली, रेलवे यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए लगातार कदम उठा रहा है। इसी कडी में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कल नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में रेल सूचना प्रणाली केंद्र (क्रिस) के 40वें स्थापना दिवस पर एक नये एप, रेलवन का शुभारंभ किया। रेलवन, रेलवे के साथ यात्री संपर्क को बेहतर बनाने पर केंद्रित है। यह उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफेस के साथ एक व्यापक, ऑल-इन-वन एप्लिकेशन है। यह ऐप एंड्रॉइड प्ले स्टोर और आईओएस ऐप स्टोर पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।

यह सभी यात्री सेवाओं को जैसे कि अनारक्षित एवं प्लेटफार्म टिकट पर 3 प्रतिशत छूट, लाइव ट्रेन ट्रैकिंग, शिकायत निवारण, ई-कैटरिंग, पोर्टर बुकिंग और लास्ट माइल टैक्सी सेवा एकीकृत करता है आईआरसीटीसी पर टिकटों का आरक्षण जारी रहेगा। आईआरसीटीसी के साथ साझेदारी करने वाले कई अन्य वाणिज्यिक ऐप की तरह ही रेलवन ऐप को भी आईआरसीटीसी द्वारा अधिकृत किया गया है।

रेलवन में सिंगल साइन-ऑन की सुविधा है, जिसमें एम-पिन या बायोमेट्रिक के जरिए लॉगिन किया जा सकता है। यह मौजूदा रेलकनेक्ट और यूटीएस क्रेडेंशियल को भी सपोर्ट करता है। यह एप स्पेस सेविंग है, क्योंकि इसके कारण उपयोगकर्ताओं को अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग-अलग ऐप रखने की जरूरत नहीं पड़ती।

*दिसंबर 2025 तक आधुनिक यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस)

रेल मंत्री ने क्रिस की पूरी टीम को उसके स्थापना दिवस पर बधाई दी। उन्होंने क्रिस से भारतीय रेलवे के डिजिटल कोर को और मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मौजूदा पीआरएस को अपग्रेड करने की दिशा में हुई प्रगति के लिए क्रिस टीम की सराहना की। आधुनिक पीआरएस तेज, बहुभाषी और मौजूदा लोड से 10 गुना अधिक भार संभालने में सक्षम होगा।इससे प्रति मिनट 1.5 लाख टिकट बुकिंग और 40 लाख पूछताछ की सुविधा होगी। नया पीआरएस व्यापक होगा। इसमें सीट चयन और किराया कैलेंडर के लिए उन्नत कार्यक्षमताएं होंगी तथा दिव्यांगजनों, छात्रों और मरीजों आदि के लिए एकीकृत विकल्प उपलब्ध होंगे।

  • Related Posts

    RAILWAY; दुर्गा पूजा के लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़ से शालीमार जाने की सुविधा

    0 इतवारी–शालीमार के मध्य 3-3 फेरे चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन रायपुर, दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा…

    TOURISM; चेन्दरू’ राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, मिलेगा एक लाख रुपये का पुरस्कार

    रायपुर , छत्तीसगढ़ के ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा ‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार-2026’…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा