CRICKET; 24 बैट्समैन, 55 डबल सेंचुरी….

क्रिकेट के टर्मिनोलॉजी  में आप 100 से लेकर 900 रन व्यक्तिगत रूप से बना भी ले उसे शतक या century ही कहा जाता है। 1877 से लेकर अब तक  सर्वाधिक व्यक्तिगत  रन वेस्ट इंडीज के ब्रायन लारा ने नाबाद 400 रन बनाए है। इसे भी शतक ही माना जाता है। सुविधा की दृष्टि से दोहरा, (double तिहरा (triple) शतक भले ही बोला जाता है लेकिन रिकॉर्ड बुक में सिर्फ शतक है।
बर्मिंघम में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने मौजूदा भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में बतौर कप्तान के रूप में  269 रन बनाकर  विराट कोहली के  कप्तान के रूप में बनाए गए 254 रन नाबाद के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। शुभमन गिल ने बीते 93 साल में 26 वें भारतीय बैट्समैन के रूप में डबल सेंचुरीजड़ा है। इंग्लैंड में  भारतीय खिलाड़ी के रूप में  शुभमन गिल तीसरे खिलाड़ी है जिन्होंने दोहरा शतक लगाया है।

इंग्लैंड की सरजमी पर सुनील गावस्कर 221 (1979ओवल) ,राहुल द्रविड़ 217(2002ओवल)ने दोहरा शतक लगाया है।बतौर कप्तान इंग्लैंड में 1990में अजहर ने सर्वाधिक 179 रन बनाए थे।ये रिकॉर्ड भी टूट गया है। भारत की तरफ से डबल सेंचुरी लगाने की शुरुवात पाली उमरीगर ने हैदराबाद में न्यूजीलैंड के विरुद्ध 1955 में किया था। भारत की तरफ से विरेंदर सहवाग ने दो और करुण नायर ने एक  ट्रिपल सेंचुरी लगाई है। इसे भी सेंचुरी ही माना जाता है। विराट कोहली ने सर्वाधिक (7) डबल सेंचुरी लगाई है।

विरेंदर सहवाग और सचिन तेंडुलकर के हिस्से में (6 -6) डबल सेंचुरी है। राहुल द्रविड़ (5), सुनील गावस्कर(4),चेतेश्वर पुजारा (3), यशस्वी जायसवाल, दिलीप सरदेसाई, वसीम जाफर, वीनू मांकड़ वीवीएस लक्ष्मण (2- 2), संजय मांजरेकर, अंशुमान गायकवाड़, नवजोत सिंह सिद्धू, मंसूर अली खान पटौदी, पाली उमरीगर, गौतम गंभीर, रोहित शर्मा, रवि शास्त्री, एम एस धोनी, गुंडप्पा विश्वनाथ और सौरव गांगुली ने एक एक दोहरा शतक लगाया है।

 स्तंभकार-संजयदुबे

  • Related Posts

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    नई दिल्‍ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जम्‍मू-कश्‍मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को राष्‍ट्रीय टीम में शामिल करने पर अपनी स्‍पष्‍ट राय बताई है। नबी ने जम्‍मू-कश्‍मीर को…

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    कोलकाता, भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की शाम दोहरी खुशी लेकर आई. विकेटकीपर ओपनर संजू सैमसन की विस्फोटक पारी के दम पर भारत ने सुपर-8 के अंतिम मुकाबले में…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश