CRIME;राजधानी में युवतियों का तांडव! घर में घुसकर जमकर की मारपीट-तोडफोड

 रायपुर,राजधानी रायपुर के विधानसभा इलाके में नशे में धुत युवतियों ने जमकर गुंडागर्दी की। एक व्यक्ति की जमकर पिटाई की। उनके घर में तोड़फोड़ किया और वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने युवतियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया। दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, गैलेक्सी आईलैंड निवासी राजेश सिंह का शनिवार रात पिरदा हाउसिंग बोर्ड निवासी रेशमा किरण और अवंति विहार निवासी पिंकी सिंह का किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों युवतियों ने मिलकर राजेश से मारपीट कर दी। रात करीब 1.30 बजे दोनों युवतियां नशे में धुत होकर राजेश के घर पहुंची। वह घर पर नहीं थे। उनकी पत्नी सोनी कुमारी थीं। दोनों युवतियों ने उनसे भी जमकर गाली-गलौज की। इसके बाद दोनों चली गई।

घर पहुंचकर की मारपीट

सुबह करीब 5 बजे राजेश खून से लथपथ होकर घर पहुंचा। इसके बाद सुबह करीब 5.30 बजे दोनों युवतियां फिर उनके घर पहुंच गई। इसके बाद राजेश से फिर मारपीट की। इस दौरान उनके घर में जमकर तोड़फोड़ किया। कार और दोपहिया में भी तोड़फोड़ किया गया। इसकी शिकायत पर विधानसभा पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों युवतियों को हिरासत में लिया गया। उनके खिलाफ अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

  • Related Posts

    NEGLIGENCE;10 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं अतिरिक्त मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, करेंसी टावर में लापरवाही उजागर

    रायपुर, राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब छत्तीसगढ़ शासन की अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) ऋचा शर्मा लिफ्ट में फंस गईं।…

    NAXALITE; सरकार का बड़ा फैसला, CPI-माओवादी और उसके 6 फ्रंट संगठनों पर एक साल का प्रतिबंध

    रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सल गतिविधियों में मदद करने वाले संगठनों पर एक्शन लेते हुए कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) और उसके 6 फ्रंट संगठनों पर लगे प्रतिबंध को एक…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……