ATTACK;आरंग MLA गुरु खुशवंत साहेब के वाहन पर हमला, बाल-बाल बचे विधायक

दुर्ग , दुर्ग संभाग के बेमेतरा जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग के बाइपास पर आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब के वाहन पर किसी अज्ञात ने पत्थर से हमला कर दिया। इससे वाहन का शीशा टूट गया, हालांकि विधायक को कोई चोट नहीं आई है। जानकारी के अनुसार नवागढ़ के कार्यक्रम से आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहब लौट रहे थे। इसी समय उनकी गाड़ी पर अचानक पत्थर जाकर टकराया।

गाड़ी के साथ दो और अन्य गाड़ियां भी साथ में चल रही थी किंतु अंधेरे होने की वजह से कोई भी यह स्पष्ट बता पाने की स्थिति में नहीं है कि यह पत्थर गाड़ी में कैसे टकराया या किसी ने हमला किया। बहरहाल इस घटना के बाद विधायक के साथ चल रहे कर्मचारियों ने इसकी सूचना कोतवाली थाना बेमेतरा को दी। घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही में लगी रही।

 यह घटना रात्रि 8:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है जिसके चलते अंधेरे होने की वजह से यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि हमला किसके द्वारा और क्यों किया गया। पुलिस जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद विधायक खुशवंत साहिब बेमेतरा विधायक दीपेश साहू के निवास पर पहुंचे हैं। अभी इस घटना के संबंध में किसी तरह की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है, किंतु मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आवश्यक कार्यवाही में लगी हुई है।

  • Related Posts

    FIR; केंद्र प्रभारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर और खरीददार के खिलाफ एफआईआर दर्ज, मोहारा धान उपार्जन केंद्र में 30 लाख के गबन का खुलासा

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले के सेवा सहकारी समिति मोहारा में धान गबन और अवैध परिवहन का बड़ा मामला उजागर हुआ है। प्रशासन की आकस्मिक जांच में 995.68 क्विंटल धान…

    MURDER; एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, बेटा ही निकला मुख्य आरोपी, संपत्ति विवाद में पिता-पुत्र ने रची थी साजिश

    बिलासपुर, जांजगीर-चांपा जिले के भवंतरा गांव में चार लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच के बाद सामने आया है कि इस…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…