SAWAN;विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर पहाड़ में उमड़ेंगे शिव भक्त,14 जुलाई को करेंगे जलाभिषेक

अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड के मयाली नेचर कैंप के पास स्थित विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर पहाड़ के पास आगामी 14 जुलाई को सावन सोमवार पर कांवर यात्रा निकाली जाएगी। कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को कांवर यात्रा की तैयारी का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने भव्य कांवर यात्रा के लिए रूट चार्ट, मेला स्थल, बेरिकेडिंग, पानी, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था सहित जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि महाशिवपुराण कथा के आयोजन को आप सब के सहयोग से सफल बनाया था वैसे ही कांवर यात्रा को सफल बनाना है। इस दौरान अधिकारियों को उन्होंने जल निकासी की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं, कलेक्टर ने बताया कि मधेश्वर पहाड़ प्राकृतिक शिवलिंग के पास बड़ा सा नंदी महाराज और त्रिशुल बनाने के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि सावन का पहला सावन सोमवार 14 जुलाई से शुरू होने वाला है सभी चारों सोमवार को मधेश्वर पहाड़ प्राकृतिक शिवलिंग में जलाभिषेक करेंगे और कांवर यात्रा निकाली जाएगी। जो जशपुर में विश्व का सबसे बड़ा प्राकृतिक शिवलिंग दर्जा प्राप्त है।

  • Related Posts

    LOKRANG; 6 सितंबर से मुक्ताकाशी मंच पर लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा रायपुर का ‘लोकरंग पर्व’

    0 भरथरी-पंडवानी से लेकर पंथी, करमा, सुआ और ददरिया तक की होंगी मनमोहक प्रस्तुतियां रायपुर, छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, लोकगाथाओं और पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को मंच देने के उद्देश्य…

    TEACHER DAY; राज्यपाल बोले- AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख

    0 लोकभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन, प्रदेश के 63 उत्कृष्ट शिक्षक राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित, चार शिक्षकों को मिला राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार रायपुर,…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी