MBBS; मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस के लिए दाखिले की दौड़ शुरू,ऑल इंडिया कोटे की काउंसिलिंग 21 से, स्टेट की 30 से

रायपुर, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से नीट यूजी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। नीट यूजी की परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार अब 21 जुलाई से पंजीकरण कर सकेंगे। बता दें, नीट यूजी परीक्षा में सफल हुए छात्र अब एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन 28 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे। इसके अलावा, 22 से 28 जुलाई तक उम्मीदवारों को चॉइस फिलिंग करना होगा। इसके बाद 31 जुलाई, 2025 को पहले राउंड की अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

परीक्षा में सफल हुए सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर 21 जुलाई से पहले काउंसलिंग राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन कर लें। नीट यूजी काउंसलिंग में इस बार तीन राउंड है। तीन राउंड के बाद छात्रों के लिए एक स्ट्रे वैकेंसी राउंड का आयोजन भी किया जाएगा।

नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने छत्तीसगढ़ के सभी 10 मेडिकल कॉलेजों को नए सत्र 2025-26 के लिए मान्यता दे दी है। इन कॉलेजों में एमबीबीएस की 1430 सीटें हैं। सिम्स बिलासपुर में पिछले साल की तरह 30 सीटें कम कर दी गई हैं। निजी कॉलेजाें की मान्यता का इंतजार किया जा रहा है। 5 निजी कॉलेजों में 700 सीटें हैं।

सीबीआई रेड के बाद रावतपुरा मेडिकल कॉलेज में इस साल जीरो ईयर हो सकता है। इससे प्रदेश में एमबीबीएस की 150 सीटें घट जाएंगी। पिछले साल तक एमबीबीएस की 2130 सीटें थीं। हालांकि निजी कॉलेजों ने 150 से 250 सीटें करने का आवेदन दिया था। एनएमसी का निरीक्षण भी हो चुका है। ऐसे में कुछ सीटें बढ़ने की भी संभावना है।

सीटें नए सत्र के लिए रिनुअल

एनएमसी ने छत्तीसगढ के रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, महासमुंद, अंबिकापुर, राजनांदगांव, दुर्ग, कांकेर व जगदलपुर कॉलेजों की सीटें नए सत्र के लिए रिनुअल कर दिया है। इससे चिकित्सा शिक्षा विभाग को बड़ी राहत मिली है। दरअसल जून में हुई मीटिंग में एनएमसी ने रायपुर को छोड़कर सभी कॉलेजों को रेड जोन में डाल दिया था। यही नहीं उन्होंने सीटें कम करने की चेतावनी भी दी थी। हालांकि सरकारी कॉलेजों की चेतावनी आई-गई बात की तरह है।

ऑल इंडिया कोटे की काउंसलिंग 21 से, स्टेट की 30 से

ऑल इंडिया कोटे में प्रवेश के लिए दिल्ली से 21 जुलाई से काउंसलिंग शुरू होगी। वहीं स्टेट कोटे की काउंसलिंग 30 जुलाई से 6 अगस्त तक चलेगी। पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। हालांकि छत्तीसगढ़ के लिए चिकित्सा शिक्षा संचालनालय शेड्यूल जारी करेगा। इस साल 1 सितंबर से नया सेशन शुरू होगा। वहीं एडमिशन की आखिरी तारीख 3 अक्टूबर होगी। इसके पहले तीन राउंड की काउंसलिंग पूरी हो चुकी होगी। इसलिए सेशन पहले सितंबर से शुरू किया जा रहा है। इस बार भी चार राउंड की काउंसलिंग होगी। स्ट्रे वेंकसी राउंड आखिर में होगा।

किस कॉलेज में कितनी सीटें

कॉलेज सीटें
रायपुर 230
बिलासपुर 150
रायगढ़ 100
कोरबा 125
अंबिकापुर 125
महासमुंद 125
कांकेर 125
राजनांदगांव 125
दुर्ग 200
जगदलपुर 125
कुल 1430

  • Related Posts

    NEET; MBBS/BDS में दाखिला, प्रथम चरण की काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

    रायपुर,  चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने छत्तीसगढ़ के शासकीय एवं निजी चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में संचालित स्नातक पाठ्यक्रम (एमबीबीएस/बीडीएस) में प्रवेश वर्ष 2026 के प्रथम चरण काउंसिलिंग के लिए…

    IGKV; बी टेक कृषि अभियांत्रिकी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए द्वितीय चरण ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारंभ

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कृषि अभियांत्रिकी संकाय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 में B.Tech. (कृषि अभियांत्रिकी) एवं B.Tech. (खाद्य प्रौद्योगिकी) पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में उपलब्ध रिक्त सीटों…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार