अब मुख्यमंत्री की भेंट मुलाकात राजधानी में; 17 अप्रैल को उत्तर रायपुर विधानसभा से शुरुवात, तैयारी भी शुरु

रायपुर , कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज यहां कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति के संबंध में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। डाॅ भुरे ने बताया कि 17 अप्रैल को उत्तर रायपुर विधानसभा ,19 अप्रैल को पश्चिम रायपुर विधानसभा , 23अप्रैल को दक्षिण रायपुर विधानसभा तथा 25 अप्रैल को ग्रामीण रायपुर विधानसभा में मुख्यमंत्री का भेंट मुलाकात कार्यक्रम प्रस्तावित है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात कार्यक्रम के संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां कर ली जाए। इसके लिए उन्होंने उत्तर एवं दक्षिण रायपुर विधानसभा हेतु अपर कलेक्टर गजेंद्र ठाकुर, पश्चिम विधानसभा हेतु अपर कलेक्टर बी सी साहू एवं ग्रामीण रायपुर विधानसभा हेतु अपर कलेक्टर बी बी पंचभाई को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी है। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा, नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी,सहायक कलेक्टर जयंत नहाटा, अतिरिक्त कलेक्टर एन.आर.साहू, अपर कलेक्टर बी.बी.पंचभाई, गजेन्द्र ठाकुर एवं बी.सी.साहू, सभी एस.डी.एम तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 कलेक्टर डॉ भुरे ने जन चौपाल  और लोकसेवा गांरटी अधिनियम के लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने अधिकारियों को निर्देशित किए। समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से गोबर खरीदी , वर्मी  कंपोस्ट उत्पादन तथा विक्रय हेतु  शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा करने  के निर्देश दिए ।

उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से सभी स्कूलों का मरम्मत समय सीमा में करवाने, स्वामी आत्मानंद स्कूलों में प्रवेश, शिक्षकों की नियुक्ति, स्कूलों की साफ-सफाई, निजी स्कूलो में फीस वृद्धि के संबंध में  स्कूल संचालकों की  बैठक लेने आदि के संबंध में उन्हें निर्देशित किया।अधिकारियों कलेक्टर ने जिले में अवैध निर्माण के नियमतिकरण के प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को  दिए।

  • Related Posts

    WILD LIFE; महीने भर से गांवों में दहशत फैलाने वाला तेंदुआ पकड़ा गया, जंगल में छोडने की तैयारी

    गरियाबंद, छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले के केराबाहरा गांव में आतंक मचाने वाला एक तेंदुआ 1 अगस्त 2026 की सुबह वन विभाग द्वारा सुरक्षित पकड़ लिया गया। यह तेंदुआ पिछले एक…

    RAILWAY; बस्तर-सरगुजा-बिलासपुर संभाग के लिए खुशखबरी! बनेंगे 27 नए रेलवे स्टेशन, रेल मंत्री ने 3 नई लाइनों को दी मंजूरी,बसना-सरायपाली-पिथौरा के लिए निराशा

    रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य में रेल नेटवर्क और मजबूत होने जा रहा है. आदिवासी बहुल बस्तर और सरगुजा संभाग में रेल सेवाएं और बेहतर होंगी. दरअसल प्रदेश को तीन नई रेल लाइनों…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र