बालक आश्रम के 18 बच्चे पाये गए कोरोना पाजिटिव; प्रदेश मेंं 264 नए मरीज

रायपुर, प्रदेश में आज 264 कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमे सर्वाधिक 54 मरीज राजधानी के है। बस्तर के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ बालक आश्रम में कोरोना ने दस्तक दे दी। आश्रम में पढ़ने वाले 18 बच्चे कोरोना पाज़िटिव पाये गये है। कोरोना संक्रमण से जिले में हड़कंप मचा हुआ है।भैरमगढ़ ब्लाक के बालक आश्रम हिंगुम और बालक आश्रम छोटेपल्ली के ये बालक संक्रमित पाये गये है। उक्त दोनों आश्रम में सर्दी खांसी की शिकायत मिलने से जांच के दौरान एंटीजेन टेस्ट में पहले तीन बच्चे पाजिटिव पाये गये थे।

बता दें सभी बच्चों की जांच करने पर 15 और संक्रमित मिले इस तरह 18 बच्चों में कोरोना पाज़िटिव पाया गया। सभी संक्रमित बच्चो को आश्रम के अलग कमरे में क्वारंटाइन किया गया है। भैरमगढ़ बीएमओ संदीप कश्यप ने जानकारी दी है। डां. संदीप ने बताया कि दोनों आश्रम के 89 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कोरोना पाज़िटिव बच्चों को आवश्यक दवाएं दी गई है। स्वास्थ्य अमला के साथ आश्रम के कर्मचारियों द्वारा देखभाल की जा रही है। जिला नोडल अधिकारी डाक्टर विकास गवेल ने बताया कि हमारे पास अभी 3 बच्चों के संक्रमित होने की जानकारी आई है। भैरमगढ़ में जांच की प्रक्रिया चल रही है, संभावना है, और बच्चे भी संक्रमित मिले।

  • Related Posts

    PROPERTY; क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का आगाज, एक्सपो की बुकिंग पर रजिस्ट्री और स्टाम्प ड्यूटी में मिल रही 50% की छूट

    रायपुर, बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार शाम तीन दिवसीय ‘क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026’ का भव्य आगाज हुआ। इस एक्सपो में एक ही मंच पर छत्तीसगढ़ के 50 बिल्डरों का समूह…

    SUSPEND; प्राचार्य समेत तीन कर्मचारी निलंबित, लोक शिक्षण संचालनालय ने की कार्रवाई

    महासमुंद,  सरकारी कर्मचारियों के वेतन भुगतान में अनियमितता और शासकीय राशि के नुकसान के मामले में लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ ने बड़ी कार्रवाई की है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरपुर,…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व