GAME; शतरंज की चाल हमारी

आज  विश्व शतरंज दिवस

दुनियां में खेले जाने शतरंज को छोड़ हर खेल में दर्शक शोरगुल,हंगामा, हंसी मजाक करता है।शतरंज में गंभीरता होती है।खिलाड़ी एकाग्र होकर एक दूसरे की चाल को समझते है और जीत के लिए मोहरों को आगे पीछे करते है।
कहा जाता है कि रावण को युद्ध के मैदान से विरत करने के लिए मंदोदरी ने “चतुरंग” खेल ईजाद किया था।इस खेल में चतुरंगी सेना में राजा,सेनापति, हाथी, घोड़ा और पैदल सेना हुआ करती थी।  सातवीं शताब्दी में संस्कृत में लिखी हर्षचरित में भी चतुरंग खेल का उल्लेख मिलता है।
वर्तमान में विश्व स्तर पर शतरंज को स्थापित करने का साल 1886 था। इस साल पहला अधिकृत चैम्पियन के रूप में अमेरिका के विल्हेम स्टेनिट्ज  मिले थे। शतरंज में बादशाहत की बात ले तो  केवल20 खिलाड़ियों ने  141साल में अपनी बादशाहत बरकरार रखी है। 1948से लेकर 2000के बावन सालों में रूस का एकाधिकार रहा ।1972में अमरीका के बॉबी फिशर ने  जरूर अवरोध डाल  कर 1975तक विश्व चैंपियन रहे।भारत देश का नाम दो खिलाड़ियों ने इस सूची में डलवाया।  पहले खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद थे जो 2000से2002और 2007से 2013तक विश्व चैंपियन रहे। आनंद के उत्तराधिकारी 2024 में गुकेश डोमराजू बने।
जर्मनी के इमैनुएल लॉस्कर
1894से1921तक 28साल लगातार विजेता रहे। फ्रांस के अलेक्जेंडर एलखाईन  दो बार(1927-1935और1937-1946 मिलाकर) बीस साल विश्व विजेता बने।रूस के गैरी  कास्परोव 16साल, रूस के ही अनतोली कार्पोव10साल और नार्वे के मैग्नस कार्लसन 10साल अपने पास किसी को फटकने नहीं दिए है। भारत की विश्वनाथन आनंद आठ साल तक 2000-2002और 2007- 2013 तक विजेता रहे है। वर्तमान विश्व विजेता भी भारत के गुकेश डोमराजू है।
शतरंज के खेल में  औसतन 40चालों में निर्णय हो जाता है। माना जाता है कि लगभग 10111चाले है। कंप्यूटर युग आने से मनुष्य के साथ मशीन भी शतरंज खेलने लगे है। रोबोट और कंप्यूटर के मशीनी बुद्धि ने खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए बेहतर दुनियां दी है आप चाहे तो अकेले ही दिमाग लगा सकते है खपा सकते है।
ये है विश्व विजेताओ की फेरहिस्त
1विल्हेम स्टेनिट्ज (अमेरिका, 1886-1894)
2 इमैनुएल लॉस्कर (जर्मनी,1894-1921)
3जॉश राउल(क्यूबा,1921-1927)
4अलेक्जेंडर एल्खाइन (फ्रांस,1927-35,1937-47)
5मैक्स इवे (नीदरलैंड,1935-37)
6 मिखाईल बोत्सविनिक (रूस,1948-57,58-60,61-63)
7वेस्ले सेमेस्लोव(रूस,1957-58)
8मिखाईल ताल(रूस,1960-61)
9टीगरन पेत्रोसियन (रूस,1963-69)
10बोरिस स्पास्की (रूस1969-72)
11बॉबी फिशर (अमेरिका,1972-75)
12अनतोली कार्पोव(रूस,1975-85)
13गैरी  कास्परोव(रूस,1985-99)
14अलेक्जेंडर खलीफमन(सोवियत संघ 1999-2000)
15विश्वनाथन आनंद (भारत,2000-02,2007-13)
रुस्लान पोनोमारियोव(यूक्रेन2002-04)
16रुस्तम कासिमदज़ानोव(उज़्बेकिस्तान,2004-05)
17वेसलिन तापालोव (बुल्गारिया,2005-06)
18वाल्दमीर क्रैमनिक (सोवियत संघ,2006-07)
19 मैग्नस कार्लसन (नार्वे,2013-23)
20गुकेश डोमाराजू(भारत,2024) 

  • Related Posts

    T20; सूर्यकुमार यादव से छीनी गई टी20 टीम की कप्तानी, अगले 24 घंटे में मिलेगा भारत को नया कप्तान !

    नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट जगत से एक बहुत बड़ी खबर आ रही है. अपनी नेतृत्व में भारत को घरेलू मैदान पर टी-20 वर्ल्ड कप जिताने के सिर्फ तीन महीने बाद ही…

    IPL; ये आरसीबी का युग है, लगातार दूसरी बार बनी आईपीएल चैंपियन, विराट की ऐतिहासिक पारी

    अहमदाबाद, एक दौर था जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को ‘चोकर्स’ कहा जाता था. टीम को अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने के लिए 17 साल का इंतजार करना पड़ा था. मगर…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…