DM; रामचंडी मंदिर परिसर में निर्माणाधीन कार्यों को सितम्बर तक पूर्ण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

0 कलेक्टर ने मुख्यमंत्री द्वारा किए गए घोषित तालाब सौंदर्यीकरण, सामुदायिक भवन, गार्डन एवं शौंचालय निर्माण कार्यों का लिया जायजा

महासमुंद, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा बसना से 15 कि.मी दूर गढ़फुलझर में स्थित मां रामचंडी मंंदिर प्रवास के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने शुक्रवार को दौरा किया। उन्होंंने मंदिर के समीप तालाब सौंदर्यीकरण, सामुदायिक भवन, गार्डन एवं शौंचालय निर्माण कार्यों का लिया जायजा लिया और सितंबर माह तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति जानने के लिए निरंतर विभिन्न स्थलों का दौरा किया जा रहा है। इसी क्रम में उन्होंने बसना विकासखंड के ग्राम गढ़फुलझर स्थित मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया और शारदीय नवरात्र के पहले निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

तालाब सौंदर्यीकरण, सामुदायिक भवन का निर्माण प्रगति पर

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणाओं और मांग पत्रों के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इनमें अधोसंरचना निर्माण कार्य, चौपाल निर्माण, सामुदायिक शौचालय, उद्यान विकास कार्य, तालाब सौंदर्यीकरण, सर्वजन उपयोगी मंगल भवन निर्माण जैसे कार्य शामिल रहे। कलेक्टर ने इन सभी कार्यों की गुणवत्ता की जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 मंगलभवन का निर्माण कार्य शुरु नहीं

बताया गया है कि मुख्यमंत्री ने यहां मंगल भवन निर्माण के लिये 50 लाख रुपये की स्वीकृति दी है, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरु नही हुआ है। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को जल्द काम शुरु करने कहा है।निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं की स्थिति की भी जानकारी ली तथा कोलता समाज के प्रतिनिधियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, तहसीलदार के. के. साहू, जनपद पंचायत पिथौरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीयूष ठाकुर, एसडीओ आरईएस बसना नयन प्रधान उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    LOKRANG; 6 सितंबर से मुक्ताकाशी मंच पर लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा रायपुर का ‘लोकरंग पर्व’

    0 भरथरी-पंडवानी से लेकर पंथी, करमा, सुआ और ददरिया तक की होंगी मनमोहक प्रस्तुतियां रायपुर, छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, लोकगाथाओं और पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को मंच देने के उद्देश्य…

    TEACHER DAY; राज्यपाल बोले- AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख

    0 लोकभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन, प्रदेश के 63 उत्कृष्ट शिक्षक राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित, चार शिक्षकों को मिला राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार रायपुर,…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी