POLITICS;टीएस सिंहदेव बोले-एक कॉरपोरेट विशेष के आगमन का विरोध करते ही कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई शुरू हो गई

रायपुर, छत्तीसगढ़ में लगातार घोटालों के मामले में कार्रवाई की जा रही है. वहीं इसे लेकर पूर्व डिप्टी टीएस सिंहदेव ने सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर हो रही कार्रवाई पर सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट कर लिखा कि- जब से एक कॉरपोरेट विशेष का आगमन हुआ कांग्रेस ने विरोध किया, फिर नेताओं पर कार्रवाई शुरू हो गई.

X पोस्ट में टीएस सिंहदेव ने लिखा कि जब से छत्तीसगढ़ में एक कॉरपोरेट विशेष का आगमन हुआ है, और कांग्रेस ने उसकी जनविरोधी दमनकारी नीतियों का विरोध किया है. हमारे नेताओं के विरुद्ध सरकारी संस्थाओं की कार्रवाई शुरू हो गई है. चाहे सरगुजा हो, बस्तर हो या रायगढ़ जहां जहां इस कंपनी ने पैर पसारे हैं, जनता और खास कर आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन का नुकसान हुआ है. कोयला हो या सीमेंट सब पर एकाधिकार का प्रयास. हमारा कॉरपोरेट्स से भेद नहीं, मगर एकाधिकार और भ्रष्टाचार से विरोध है.

एक बड़ी कंपनी के सामने सरकारी एजेंसियों का इस तरह का सेवाभाव आश्चर्य की बात है. प्रदेश की प्राकृतिक संपदा और प्रदेशवासियों के अधिकार हम मिटने नहीं देंगे. वो पूरा ज़ोर लगा कर देख लें, कांग्रेस पूरी शक्ति के साथ इस क्रोनी कैपिटलिज्म और भाजपा की मनमानी के खिलाफ डट कर लड़ेगी.

बता दें कि 3200 करोड़ के शराब घोटाला मामले में ED की टीम ने पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया है. 18 जुलाई की सुबह-सुबह भूपेश बघेल के घर पर ED की टीम पहुंची. गिरफ्तारी के बाद चैतन्य को कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने चैतन्य बघेल को 22 जुलाई तक 5 दिनों के लिए ED की रिमांड पर भेज दिया है.

  • Related Posts

    POLITICS; बिजली बिल में गड़बड़ी का मामले में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने की स्मार्ट मीटर हटाने की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी

    0 रीडिंग और भुगतान राशि में भारी अंतर, गडबडी के 2700 प्रकरण दर्ज रायपुर, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर सहित प्रदेशभर के बिजली उपभोक्ताओं…

    POLITICS; कॉकरोच जनता पार्टी के बाद अब मैदान में उतरी ‘चींटी जनता पार्टी’, भाजपा के पूर्व नेता ने किया गठन,यूपी विधानसभा चुनाव में भी दिखाएगी ताकत

    नईदिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी के बाद अब देश में एक और नई पार्टी का गठन हुआ है. भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए मेरठ से भाजपा के पूर्व नेता और एडवोकेट…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..