ELECTION; छत्तीसगढ़ कोलता समाज रायपुर के संगठन चुनाव का आगाज, 12 जिलों में चुनाव प्रक्रिया जल्द

0 वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 31 मार्च 2027 को समाप्त होगा, रायगढ एवं जशपुर जिले में सदस्यता अभियान शुरु

रायपुर, छत्तीसगढ़ कोलता समाज, रायपुर के प्रांतीय आम सभा -सम्मेलन में संगठन के चार स्तरीय चुनाव का ऐलान किया गया है। वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 31 मार्च 2027 को समाप्त होगा। इसके पूर्व नई संगठन संरचना के अनुरुप ग्राम पंचायत से जिला स्तर तक संगठन बनाने का लक्ष्य 31 दिसंबर 2026 तक रखा गया है। अगले एक-दो महीने में प्रदेश के कोलता बंधु बाहुल्य 12 जिलों में चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। इसके बाद शनै शनै प्रदेश के अन्य सभी जिलों में संगठन का विस्तार किया जाएगा।

रायगढ जिले के लैलूंगा ब्लाक के ग्राम मुड़ागंव में गत माह हुई आमसभा में नई संगठन संरचना के बारे में तैयार ड्राफ्ट की विस्तार से जानकारी रायगढ़ जिला अध्यक्ष ललित साहा ने दी। श्री साहा ने बताया कि यह नई संगठन संरचना चतुर्थस्तरीय है। ग्राम स्तर पर ग्राम पंचायत में ग्राम में निवासरत कोलता बंधु अध्यक्ष /सचिव का चयन करेंगे। विकास खंड स्तर पर ग्राम पंचायत से चुने गये अध्यक्ष/सचिव विकास खंड कार्यकारिणी का गठन करेंगे।

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन विकास खंड से चयनित कार्यकारिणी सदस्य करें और प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का गठन जिला से चयनित कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा किया जायेगा। इस प्रकार प्रदेश कार्यकारिणी में ग्राम में निवास रत प्रथम कोलता बंधु का प्रतिनिधित्व रहेगा।

रायगढ़ जिला अध्यक्ष ललित साहा ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के लगभग 12 जिलों में कोलता समाज के बहुतायत लोग निवास करते हैं, जिलास्तरीय कार्यकारिणी सात सदस्यों का है। इसलिए प्रदेश का चुनाव 84 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी सदस्यों एवं 34 स्थायी सदस्य मिलाकर कुल 118 प्रांतीय सदस्यों द्वारा प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा। इससे संगठन में पारदर्शिता और प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। इन जिलों में सदस्यता अभियान के साथ मतदाता सूची तैयार कर ग्राम पंचायत स्तर पर चुनाव कराए जाएंगे। फिलहाल रायगढ एवं जशपुर जिले में सदस्यता अभियान शुरु हो गया है।

कोलता समाज के प्रदेश अध्यक्ष लोचन प्रसाद सा ने बताया कि समाज की नई संगठन संरचना का अनुमोदन विगत 2 अगस्त 2024 को प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा आहूत आम सभा में किया जा चुका है, आज से ही उसका क्रियान्वयन प्रारंभ किया जाएगा। सम्मेलन के सफल आयोजन छत्तीसगढ़ कोलता समाज विकास खंड लैलुंगा के अध्यक्ष खगेश्वर बारिक, सचिव तपेश्वर प्रधान समेत उनके सहयोगी छबील सा,चुड़ामड़ी प्रधान, त्रिलोचन बारिक,कमल प्रधान,अंकुर देहरी, देवव्रत बारिक भूमित्र बारिक के साथ समस्त कोलता बंधु ग्राम मुड़ागांव का सहयोग मिला।

सम्मेलन की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष लोचन प्रसाद सा ने की। विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष रायगढ़ ललित साहा, पूर्व जिलाध्यक्ष रायगढ़ पारेश्वर प्रधान , प्रांतीय उपाध्यक्ष जनक भोय, प्रांतीय कोषाध्यक्ष कार्तिकेश्वर भोय, रायगढ़ ब्लाक अध्यक्ष मनोज प्रधान, प्रांतीय सह सचिव अशोक गुप्ता ,रायगढ़,जिला कोषाध्यक्ष डा. सुनील गुप्ता, प्रांतीय सदस्य धरमजयगढ़ जगन्नाथ सा, पूर्व जिलाध्यक्ष अम्बिकापुर रामेश्वर बिसी ,अम्बिकापुर से महेश्वर सा, जवाहर नायक, लुड़ेग जशपुर के पूर्णचंद्र देहरी थे। कार्यक्रम का संचालन युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विलिस गुप्ता ने किया ।

  • Related Posts

    GANESHA; उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश- गणेश समितियों को अनावश्यक परेशान न करें,बल्कि मदद करें

    बिलासपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गणेश उत्सव को लेकर समितियों को होने वाली परेशानियों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि किसी…

    AWARD; कुरियन  भारत रत्न के हकदार

    हर देश मे कुछ ऐसे योग्य व्यक्ति होते है जिनके कार्य इतने उत्कृष्ट होते है कि लगता है ऐसे लोग इतने बड़े काम कैसे कर लेते है। दूसरा प्रश्न ये…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व