POISON; शराब के साथ मुर्गाभात पार्टी, अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से दो की मौत, तीन की हालत गंभीर  

बिलासपुर, कोल नगरी कोरबा जिले के कोरकोमा गांव में एक मुर्गा-भात पार्टी में खाने के बाद दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजबिन चौहान और जेमसिह के रूप में हुई है, जबकि राजाराम, राजकुमार और चमेली बाई की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी पीड़ित एक ही परिवार से हैं और उन्होंने मुर्गाभात पार्टी में हिस्सा लिया था।

बताया जा रहा है कि मुर्गाभात पार्टी राजबिन चौहान के घर में आयोजित की गई थी। खाने के बाद कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 69 वर्षीय राजबिन चौहान और 45 वर्षीय जेमसिह की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। मृतिका राजबिन की बहू रानू चौहान ने बताया कि उसकी सास और उसका पति राजकुमार गांव में ही रहने वाले राजमणि के घर पर मुर्गा-भात खाने गए थे। जहां से वापस लौटने के बाद मुर्गा-भात घर लेकर आई और खाने के बाद उल्टी करने लगी। उसके पति की भी तबीयत बिगड़ने लगी और उल्टी होने लगी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान उनके साथ अन्य लोगों की भी तबीयत बिगड़ने की सूचना पर सभी को 108 के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो लोगों की मौत हो गई। बाकी का इलाज अभी जारी है।

बताया जा रहा है कि किसी दूसरे गांव में पूजा पाठ में मुर्गा दिया गया था। जिसे लॉकर राजमणि के घर पार्टी मनाई जा रही थी। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि घटना की सूचना मिलती है। घटना स्थल पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली गई। वहीं परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। जहां मुर्गा-भात खाने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ी है।

  • Related Posts

    STRIKE; विधायक के 2 समर्थकों ने थाने में किया सरेंडर, हटाए जाएंगे SDM और नायब तहसीलदार!

    अंबिकापुर, सरगुजा के  सीतापुर के राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट के आरोप में विधायक और उनके 10 समर्थकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था।…

    FIRE;मालवीय नगर अग्निकांड में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा,अब तक 17 विदेशियों समेत 21 की मौत

    0 मौत की चिंगारी कहां से भड़की? मालवीय नगर का एक होटल कैसे बन गया कब्रगाह नईदिल्ली, दिल्ली के मालवीय नगर स्थित बहुमंजिला होटल में आग से हड़कंप मच गया…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…