NAXALITE; नक्सल नेटवर्क के अर्बन मॉड्यूल पर बड़ी कार्रवाई, बस्तर का युवक हरियाणा से गिरफ्तार

0 एनआईए ने अब शहरी नक्सली नेटवर्क को खंगालना शुरु किया,

जगदलपुर , बस्तर के दरभा क्षेत्र का रहने वाला युवक प्रियांशु कश्यप नक्सलियों के अर्बन नेटवर्क का हिस्सा था. एनआईए ने उसे हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार किया है। प्रियांशु दिल्ली में पढ़ाई कर रहा था। नक्सलियों की नॉर्थ रीजनल ब्यूरो (NRB) को दोबारा सक्रिय करने की कोशिश में जुटा था।

लंबे समय से एनआईए की रडार पर चल रहे प्रियांशु के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, टैबलेट, मेमोरी कार्ड और माओवादी दस्तावेज जब्त किए गए हैं। फिलहाल जांच एजेंसी उससे गहन पूछताछ कर रही है. यह कार्रवाई नक्सलियों के शहरी नेटवर्क की बड़ी कमजोरी उजागर करती है। इस मामले में एनआईए ने हरियाणा और पंजाब के स्टेट ऑर्गनाइजिंग कमेटी इंचार्ज अजय सिंगल उर्फ अमन और सीपीआई (माओवादी) सदस्य विशाल सिंह को गिरफ्तार किया था, जिसकी जांच अभी भी जारी है।  पूछताछ दौरान जानकारी सामने आई कि युवक भी नक्सली आइडियोलॉजी वाला है।

 23 वर्षीय प्रियांशु कश्यप को हिसार में करीब तीन लोगों से मुलाकात करनी थी। वह क्या संदेश आदान-प्रदान करने आया था इस बात की गहनता से जानकारी जुटाने के लिए एनआईए की टीम भी पूछताछ में लगी है। सूत्रों की मानें तो छत्तीसगढ़ सहित अन्य कई क्षेत्रों में भी एनआईए अपने संपर्क साधे है।

शहरी नक्सली नेटवर्क के बडे खुलासे की संभावना

वामपंथ उग्रवाद के मार्च 2026 तक खात्मे की तिथि जैसे जैसे नजदीक आ रही है। वैसे वैसे केंद्रीय सुरक्षा जांच एजेंसियों ने जांच का दायरा बढाना शुरु कर दिया है। छत्तीसगढ से बाहर दूसरे राज्यों में भी एनआईए ने अब शहरी नक्सली नेटवर्क को खंगालना शुरु किया है। छत्तीसगढ में भी नक्सलियों के शहरी नेटवर्क का खुलासा जल्द किए जाने की खबर है। गिरफ्तार एवं आत्मसमर्पित नक्सलियों से की गई पूछताछ से कई चौकाने वाली जानकारी मिल रही है। सुरक्षा एजेंसियां कडी-दर-कडी जोड रही है। राजधानी रायपुर समेत भिलाई-दुर्ग, राजनांदगांव के कुछ युवकों की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

  • Related Posts

    LIQUOR; जहरीली शराब का कहर!, 10 मौतों के बाद CM मोहन का एक्‍शन, सभी दुकानें सील, 12 गिरफ्तार, तीन अफसर निलंबित

    भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने के कारण अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है.  मामला सामने आने के बाद प्रशासन भी…

    SC; ‘फर्जी एनकाउंटर गंभीर अपराध…’, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस भुइयां बोले- पुलिस का रवैया बदलना जरूरी

     नईदिल्ली; देश की राजधानी समेत देश के अलग-अलग राज्यों में पिछले 2 महीनों के दौरान कई प्रदर्शन देखने को मिले. इनमें ज्यादातर प्रदर्शन मौजूदा शिक्षा प्रणाली और पेपर लीक के…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी