FOOD; 78 बच्चों को खिला दिया कुत्ते का जूठा खाना, सरकारी स्कूल के कारनामे से हड़कंप,एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए

बलौदाबाजार, प्रदेश के बलौदाबाजार जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक सरकारी स्कूल में बच्चों के मध्यान्ह भोज में कुत्ते का जूठा खाना खिलाया गया है। मामला सामने आने के बाद शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि स्कूल में करीब 78 बच्चों को कुत्ते का जूठा भोजन दिया गया था। स्कूल के जिन छात्रों ने मध्यान्ह भोजन किया था उन सभी का एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए हैं।

मामला जिले के पलारी विकासखंड का है। इस घटना को लेकर पूरे गांव में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार, सातवीं और आठवीं कक्षा के कुल 78 बच्चों को एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया है। मामले की जांच के लिए एसडीएम, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

मना करने के बाद परोसा गया खाना

पलारी ब्लॉक के ग्राम लछनपुर मिडिल स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने बताया कि मध्यान्ह भोजन बनने के बाद खुला रखा हुआ था। तभी एक कुत्ता आया और सब्जी खाने लगा। इसकी शिकायत बच्चों ने स्कूल टीचर से की। जिसके बाद टीचर ने बच्चों के खाने में सब्जी परोसने से मना कर दिया था। टीचर के मना करने के बाद भी बच्चों को खाना परोस दिया गया। बच्चों ने जब मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी तो परिजन स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया।

सीएम से जांच की मांग

पूछताछ के बाद स्कूल के 78 बच्चों को स्वीकार किया की उन्होंने सब्जी खाई है। जिसके बाद उन्हें एंटी-रेबीज का एक-एक डोज लगाया गया। वहीं, कसडोल विधानसभा सीट से विधायक संदीप साहू ने इस मामले में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जांच की मांग की है।

स्व सहायता समूह की लापरवाही उजागर

मामले की जांच करने के लिए 2 अगस्त को स्कूल शिक्षा विभाग की टीम स्कूल पहुंची। जांच में सामने आया कि स्थानीय स्व सहायता समूह, जो मिड-डे मील की जिम्मेदारी संभाल रहा था, उस पर पहले भी कई बार लापरवाही के आरोप लग चुके हैं। बच्चों को कम खाना देना, दोबारा मांगने पर डांटना या गुस्से में अधिक खाना फेंककर देना जैसी शिकायतें आम हो गई थीं। इसके अलावा खाने में कभी चींटी कभी कीड़े निकालना आम बात थी सफाई का बिल्कुल भी ख्याल नहीं रखा जाता था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    EDUCATION;निःशुल्क सामग्री वितरण और अधोसंरचना कार्य में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

    0 स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने  गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं पर विशेष जोर रायपुर, स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ…

    SWAYAM; कक्षा 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए स्वयं पोर्टल पर 28 ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध

    0 सभी विद्यालयों से विद्यार्थियों के अधिकाधिक नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश महासमुंद, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित SWAYAM पोर्टल के माध्यम से कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…