CRIME; पति के सामने पत्नी की थाने में बेल्ट-डंडे से पिटाई, महिला टीआई समेत 4 पर एफआईआर

रायपुर, थाने में ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत लेकर गई एक महिला की बेल्ट से पिटाई करने पर तत्कालीन महिला थाना इंचार्ज वेदवती दरियो के साथ स्टाफ शारदा वर्मा, फगेश्वरी कंवर समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट और गालीगलौज के आरोप में धारा 294, 323, 34, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है.

आरोपियों में एक सैय्यद आसिफ अली पीड़िता का पति है. कोर्ट के आदेश पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जांच में जैसे तथ्य सामने आएंगे, प्रतिवेदन न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा. मामला 17 मार्च 24 का बताया गया है. उस वक्त महिला थाने की इंचार्ज वेदवती दरियो थीं.

एफआईआर के मुताबिक आवेदिका यास्मीन बानो से उसके पति तथा ससुराल वालों द्वारा विवाद किए जाने पर काउंसलिंग की गई थी. श्रीमती वेदवती दरियो ने आवेदिका को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने हेतु थाने में बुलाया. जहां सैय्यद आसिफ अली अपने दोस्त देवेन्द्र सोनकर व भरत ठाकुर के साथ उपस्थित था. चर्चा के दौरान वेदवती दरियो आवेदिका की बात नहीं सुन रही थी और एकतरफा व्यवहार कर रही थी.

इसी दरमियान सैय्यद आसिफ अली ने गालीगलौज शुरू कर दी और वेदवती दरियो ने अपना बेल्ट निकाला. उन्होंने अपने स्टाफ को डंडे लेकर बुलाया. तब शारदा वर्मा, फगेश्वरी कंवर व चार-पांच अन्य महिला एवं पुरूष स्टाफ को बुलाकर सैय्यद आसिफ अली के साथ मिलकर आवेदिका एवं उसके परिवार वालों के साथ गालीगलौज कर मारपीट की गई.

  • Related Posts

    FOREST; तमोरा जंगल संवेदनशील, पहले भी वन अमले की अतिक्रमणकारियों से हो चुकी है भिडंत

    0 एफआईआर में पहले भी विवाद की घटनाओं का उल्लेख महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तमोरा जंगल में वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच…

    COURT; मां-बेटी के तीन हत्यारों को फांसी, एक को उम्रकैद की सजा, हवलदार पति पर भी हमले का प्रयास किया था

    अंबिकापुर, सरगुजा के सुरजपुर जिले के बहुचर्चित हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने गुरुवार को सजा का ऐलान कर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा