CRIME; सीहोर में 3 दिन में 7 श्रद्धालुओं की मौत, पंडित प्रदीप मिश्रा पर कार्यवाही की मांग, जनीतिक दलों ने भी उठाए सवाल

सीहोर, मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पिछले तीन दिनों में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबरेश्वर धाम में आयोजित कांवड़ यात्रा में शामिल होने आए 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं इस आयोजन में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। अब इस पूरे आयोजन को लेकर भाजपा से लेकर कांग्रेस के विधायकों ने इस तरह के आयोजन पर सवाल खड़े किए हैं।

पूर्व मंत्री कुसुम महदेले ने पंडित प्रदीप मिश्रा को रुद्राक्ष वितरण बंद करने की नसीहत दी है। साथ ही सरकार से प्रदीप मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ सीहोर में हुईं मौतों को लेकर मध्यप्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि, सीहोर के कुबेरेश्वर धाम आए कुछ श्रद्धालुओं की मौत की जानकारी मिली है। इस मामले की सरकार न्यायिक जांच कराएंगी। 

कुबरेश्वर धाम में हो रही मौतें
प्रदीप मिश्रा ने सीहोर की सीवन नदी से कुबरेश्वर धाम तक 11 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा निकाली। इस आयोजन में दो लाख से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन के एक दिन पहले से भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। मंगलवार को रुद्राक्ष वितरण के दौरान कुबरेश्वर धाम में भगदड़ गच गई। जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई। बुधवार को कांवड़ यात्रा वाले दिन अलग-अलग कारणों से शहर की अलग-अलग जगहों पर तीन श्रद्धालुओं की मौत हुई। गुरुवार को भी दो लोगों की मौत हुई है। 

लोगों को धर्म के प्रति उन्मादी मत बनाओ

वहीं, पूर्व मंत्री कुसुम महदेले ने सोशल मीडिया X पर प्रदीप मिश्रा के आयोजन पर सवाल खड़े किए है, उन्होंने लिखा कि, कथावाचक प्रदीप मिश्रा जी, क्यों इतने हादसे करवा रहे हो भाई? लोगों को धर्म के प्रति उन्मादी मत बनाओ। धर्म से लोगों का ज्ञान बढ़ाओ। तुम्हारे रुद्राक्ष बांटने से पुण्य मिल रहा है या हत्याएं हो रही हैं, हादसे हो रहे हैं। बंद करो यह रुद्राक्ष बांटना। सीहोर के रुद्राक्ष वितरण पर शासन अंकुश लगाए। हादसे रोके और प्रदीप मिश्रा के विरुद्ध कार्रवाई करे।

राजनैतिक दलों के विधायकों ने किया समर्थन
कुसुम महदेले के समर्थन में भाजपा विधायक कंचन तन्वे ने कहा कि प्रदीप मिश्रा से हम यही कहेंगे कि आप कथा करो, ये रुद्राक्ष मत बांटो। क्योंकि रुद्राक्ष बांटने के चक्कर में कई लोगों की ऐसे जान चली जाती है। लोग भगदड़ मचाते हैं। लोग कथा सुनें, लोगों को और आने वाली पीढ़ी को ज्ञान मिले। कांग्रेस विधायक राजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि, कुसुम महदेले बहुत वरिष्ठ नेता हैं। मैं उनके विचार से पूर्णत: सहमत हूं, धर्म में ये आडंबर नहीं होना चाहिए। धर्म ज्ञान सिखाता है, आदमी को अच्छा इंसान बनना सिखाता है।

धार्मिक तीर्थाटन के प्रबंधकों को विशेष ध्यान देना चाहिए

भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा कि, सभी धार्मिक तीर्थाटन के क्षेत्रों में या जो नए स्थापित हुए हैं। वहां के प्रबंधकों को विशेष ध्यान देना चाहिए। केवल सरकार आधारित सुरक्षा नहीं हो सकती है। इसे अब धार्मिक तीर्थाटन की जगह पर्यटन कहा जा रहा है। इसलिए मेरा आग्रह है कि स्थानीय जो भी आयोजक हैं, वो इस विषय पर ध्यान दें। अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

  • Related Posts

    ED; रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर रेड, रामगोपाल अग्रवाल से जुड़े तार, ईडी की टीम कर रही दस्तावेजों की जांच

    0 जीडी लॉजिस्टिक के संचालक और डॉक्टर कमलेश्वर अग्रवाल के भाई अनूप अग्रवाल के यहां भी छापा दुर्ग,  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार…

    MURDER; कोर्ट में ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर विनोद राणा की हत्या, मची अफरा-तफरी

    चंडीगढ, हरियाणा के हिसार में गुरुवार को कोर्ट में गैंगस्टर विनोद काणा की हत्या कर दी. अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और कोर्ट परिसर में उसे गोलियों…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार