FLIGHT; रायपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट का नहीं खुला गेट,1 घंटे तक फंसे रहे यात्री

रायपुर, दिल्ली से रायपुर आ रही एयर इंडिया विस्तारा की फ्लाइट AI-2797 में तकनीकी खराबी आने से यात्रियों में हड़कंप मच गया. रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद फ्लाइट का गेट नहीं खुल पाया, जिससे यात्री करीब एक घंटे तक अंदर फंसे रहे. यात्रियों में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव भी शामिल थे. मौके पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई. लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इंडिगो के इंजीनियर्स ने फ्लाइट अटेंड कर गेट को खोला, जिसके बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकला गया. 

जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया विस्तारा की फ्लाइट AI-2797 को शाम 7:50 बजे बजे दिल्ली से रायपुर आना था. लेकिन देरी के कारण फ्लाइट रायपुर एयरपोर्ट पर  रात 10:15 बजे पहुंची. लेकिन इसके बाद हड़कंप तब मच गया, जब फ्लाइट का गेट नहीं खुला. बताया जा रहा है कि करेंट सप्लाई फेल होने के कारण गेट नहीं खुल रहा था. इसके बाद भीतर यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. विमान में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव भी मौजूद थे. 

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद इंडिगो एयरलाइन के इंजीनियरों की मदद से गेट को खोला गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के दौरान विमान के अंदर यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल था, जबकि बाहर इंतजार कर रहे परिजन भी परेशान हुए. 

एअर इंडिया फ्लाइट AI2455 में भी तकनिकी गड़बड़ी 

AI-2797 के अलावा AI2455 में भी तकनिकी समस्या सामने आई. तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ रही एअर इंडिया फ्लाइट AI2455 की रविवार रात चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. इस फ्लाइट में कांग्रेस सचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल सहित कई संसद सदस्य सवार थे. फ्लाइट ने रात 8 बजे के बाद तिरुवनंतपुरम से उड़ान भरी और रात लगभग 10.35 बजे चेन्नई पहुंची.  एयरलाइंस ने इसका कारण तकनीकी गड़बड़ी और खराब मौसम बताया गया है. 

  • Related Posts

    RAILWAY; रेलवे भर्ती बोर्ड लेवल-1 सीबीटी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए मंडल से चलने वाली 3 जोड़ी एक्सप्रेस/पैसेंजर गाड़ियों में अतिरिक्त कोचों का प्रावधान आज से

    रायपुर /बिलासपुर, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आयोजित लेवल-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के बेहतर आवागमन तथा उनकी यात्रा को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक…

    RAILWAY;रायपुर स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग , 235 मामलों से 2,02,345 रुपए जुर्माना

    रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ सुस्कर विपुल विलासराव के निर्देश पर कल 30 जुलाई को रायपुर रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र