RAPE; दो सगी मासूम बहनों को पड़ोसी ने बनाया हवस का शिकार, रक्षाबंधन पर बड़ी बहन से की छेड़छाड़ तो खुला भेद

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा को लेकर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पखांजुर थाना क्षेत्र में एक पड़ोसी युवक ने 2 सगी मासूम बहनों को अपनी हवस का शिकार बना लिया. पीड़ित बच्चियों में एक की उम्र महज 7 साल है जिसके साथ आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. वहीं रक्षाबंधन के दिन बड़ी बहन को भी आरोपी ने घुमाने के नाम से सुनसान इलाके में लेजाकर जबरदस्ती की. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम देवदास उइके (18 वर्ष) है. वह दोनों पीड़ित बहनों का पड़ोसी है और उनके साथ घुल-मिलकर रहता था. उनके साथ खेलता और घुमाने ले जाया करता था. लेकिन रक्षाबंधन के दिन युवक घुमाने के बहाने 11 साल की बच्ची को अपने साथ बाइक पर एक सुनसान जगह लेजाकर मुंह दबाकर जबरदस्ती करने लगा. लेकिन बच्ची ने किसी तरह शोर मचाया, तो आरोपी वहां से भाग निकला और आस-पास के लोग इकट्ठे हो गए. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से मामले की जानकारी ली और पीड़िता को उसके घर लेकर गई. घर पहुंचते ही पीड़िता ने पुलिस के सामने अपनी आप-बीती सुनाई. इसी बीच पीड़िता की छोटी बहन, जो महज 7 साल की है. उसने भी अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी परिजनों को दी.

7 वर्षीय मासूम ने बताया कि 2-3 महीने पहले आरोपी ने उसे भी मेला घूमने के नाम पर अपने साथ ले गया और झाड़ियों के पीछे लेजाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. बच्ची ने बताया कि घटना के बाद आरोपी ने उसे धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने यह बात किसी को बताई, तो वह उसे जान से मार देगा. अपनी दोनों बच्चियों के साथ हुए अनाचार की जानकारी मिलने से परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई.

पीड़ित बच्चियों को लेकर परिजनों ने पुलिस थाने जाकर दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने तत्काल बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की और आरोपी को धर दबोचा.

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल किया कि उसने दोनों बच्चियों के साथ अनाचार की घटना को अंजाम दिया है. इसके बाद आज पुलिस ने आरोपी देवदास उईके को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

  • Related Posts

    FIRE; होटल में भीषण आग! 9 लोगों की मौत, मृतकों में मासूम बच्चा भी शामिल

    कोलकाता, पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बुधवार तड़के सुबह एक होटल में लगी भीषण आग लगने के बाद अफरा तफरी मच गई. इस आग के कारण होटल में ठहरे हुए…

    ACCIDENT; बाइक-स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, शिक्षक समेत 3 की मौत

    दुर्ग, छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। लोहारा थाना क्षेत्र के बीचारपुर के पास तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार