POLITICS; विधायक पुरंदर मिश्रा के गृह गांव में सिंदूर पार्क,दुर्गापाली हाईस्कूल अब त्रिलोचन प्रसाद मिश्रा के नाम

0 दुर्गापाली में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान ने रचा इतिहास – सिंदूर पार्क को मिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान

महासमुंद, जिले के बसना विकासखंड के ग्राम दुर्गापाली में 11 अगस्त का दिन पर्यावरण, मातृत्व सम्मान और शहीदों की स्मृति के अनूठे संगम का साक्षी बना। उत्तर रायपुर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा की प्रेरक पहल पर स्थापित “सिंदूर पार्क” का लोकार्पण एवं “एक पेड़ मां के नाम” पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देव वृक्ष रुद्राक्ष का पौधरोपण किया और चरण पादुका योजना के तहत 50 तेंदूपत्ता हितग्राहियों को चरण पादुका प्रदान किया|

शहीदों की स्मृति में सवा दो एकड़ भूमि पर 501 पौधे लगाने के संकल्प को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाना। मौके पर गोल्डन बुक टीम की स्टेड हेड/अधिकृत संवादाता सोनल राजेश शर्मा ने मुख्यमंत्री एवं पूरंदर मिश्रा को प्रमाण पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए विधायक पुरंदर मिश्रा और समस्त ग्रामीणों को बधाई दी। उन्होंने कहा – “यह पहल केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि मातृत्व, बलिदान और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है।”

मुख्यमंत्री ने पहलगाम हमले में शहीद हुए दिनेश मिरानी के बलिदान को नमन करते हुए उनकी पत्नी श्रीमती नेहा अग्रवाल और सुपुत्र शौर्य का सम्मान किया। उन्होंने घोषणा की कि दुर्गापाली हाईस्कूल का नाम पं. त्रिलोचन प्रसाद मिश्रा के नाम पर रखा जाएगा तथा देवी माँ मंगला कुंद्रा दाई मंदिर परिसर में 25 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण होगा। उन्होंने महाविद्यालय निर्माण की मांग को भी सकारात्मक रूप से स्वीकार किया।

विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा – “सिंदूर पार्क में आज लगाया गया प्रत्येक पौधा हमारी माताओं के प्रेम और संस्कार का प्रतीक है। यह हरियाली आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व सुंदर वातावरण का तोहफ़ा देगी।” उन्होंने क्षेत्र में उच्च शिक्षा के अवसर बढ़ाने पर बल दिया और ग्रामीणों से पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

इस कार्यक्रम के साक्षी रहे राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, बसना विधायक संपत अग्रवाल, विधायक श्रीमती चातुरी नंद, संगठन महामंत्री अजय जामवाल, नगर निगम रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती मिनल चौबे ,छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया। अतिथियों का स्वागत परंपरागत ढंग से धान का कटोरा, ओड़िया व्यंजन अरसा, ठेठरी, लिया, खाजा, तील लड्डू, मूंगफली, कटवा, खुर्मी तथा छत्तीसगढ़ी लुगा, लुगरा, धोती भेंट कर किया गया।

  • Related Posts

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    पटना,  बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर खुद कन्फर्म किया है। अब नए सीएम के लिए तैयार रहें। जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने…

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    रायपुर. छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सीट से लक्ष्मी वर्मा को भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उन्होंने मंगलवार को राज्य महिला आयोग के सदस्य पद से इस्तीफा दे…

    You Missed

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी, कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी,  कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य