FRAUD; बेटे को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर कथित पत्रकार ने महिला से वसूल लिए 2 लाख रुपये

रायपुर, राजधानी रायपुर से एक महिला से दो लाख रुपये की अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक कथित पत्रकार समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की है।

बता दें कि गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी आकाश तिवारी (35) मूल रूप से जांजगीर-चांपा के ग्राम खोखर का रहने वाला है और वर्तमान में रायपुर के भाटागांव इलाके के आनंद विहार में किराए के मकान में रह रहा था। जांच में यह सामने आया है कि वह ‘दबंग टुडे’ पोर्टल में बतौर पत्रकार कार्यरत है। दूसरा आरोपी अनुराग शर्मा (उम्र 30 साल) रायपुरा के सत्यम विहार का रहने वाला है, जबकि एक अन्य आरोपी अब भी फरार है।

पुलिस के अनुसार, आज यानी गुरुवार 13 अगस्त को न्यू चांगोरा भाठा के मटखोलवा पारा में रहने वाली रेणुका नेताम ने पुरानी बस्ती थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका बेटा शिवा नेताम थाना डी.डी. नगर पुलिस की हिरासत में था। इस दौरान आकाश तिवारी ने खुद को पत्रकार बताते हुए और बड़े अधिकारियों से पहचान होने का दावा कर, महिला को डराया-धमकाया। उसने कहा कि अगर रुपये नहीं दिए गए तो उसके बेटे को 10 साल के लिए जेल भिजवा देगा।

पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने सोमवार 12 अगस्त की दोपहर मंगल होटल के पास उससे दो लाख रुपये नकद लिए और वहां से फरार हो गए। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने बी.एन.एस की धारा 308(2) के तहत मामला दर्ज किया और इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। दोनों के कब्जे से पुलिस ने 2 लाख में से 1 लाख 89 हजार रुपये बरामद किए हैं।

  • Related Posts

    CRIME;टेकारी के श्मशानघाट में लड़की व  8-10 युवकों के साथ स्थानीय असामाजिक तत्व , आक्रोश

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने ग्राम का माहौल खराब कर रखा है । इनके खिलाफ समय –  समय पर किया जाने…

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा