HC; सार्वजनिक परिवहन के संचालन में शासन के हलफनामे पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, परिवहन सचिव को उपस्थित होने का दिया आदेश…

बिलासपुर,  सार्वजनिक परिवहन के संचालन में लापरवाही को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डबल बेंच ने शासन के हलफनामे पर नाराजगी जताई. हलफनामे को त्रुटिपूर्ण बताते हुए अगली सुनवाई में परिवहन सचिव और आयुक्त को तलब किया है.

चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस रविन्द्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने सार्वजनिक परिवहन के संचालन में लापरवाही को लेकर दर्ज जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए कहा कि पूर्व सुनवाई के दौरान दिए हलफनामे में पूछा गया था कि बिलासपुर जिले में कितनी बसें चल रही हैं? जिसके जवाब में शासन का पक्ष रखने वाले अतिरिक्त महाधिवक्ता यशवंत सिंह ठाकुर ने बताया कि इस मामले में सचिव, परिवहन विभाग के साथ बिलासपुर नगर निगम आयुक्त का भी शपथ पत्र पेश किया गया है.

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में शहरी सार्वजनिक परिवहन प्रणाली वर्ष 2012-2013 में शुरू की गई थी. कुल 451 बसें 70 शहरों/कस्बों में संचालित करने के लिए खरीदी गई, जिससे 9 शहरी समूह बनते हैं. ये 9 समूह रायपुर, दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, कोरिया, सरगुजा और बस्तर थे. बिलासपुर में 9 बसों में से 6 चालू हालत में है, और वर्तमान में 5 बस चल रही है. एक बस कुछ दिनों में सेवा में आ जाएगी.

लेकिन मीडिया में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए कोर्ट में कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि भ्रामक शपथ पत्र पेश किया गया है. क्यों ना सचिव/ परिवहन आयुक्त के कृत्य को अवमानना माना जाए..? वहीं व्यक्तिगत रूप से गुरुवार को कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश भी दिया है.

  • Related Posts

    FOREST; सोनबरसा जंगल सफारी के विकास के लिए 1.5 करोड़ और 4 नई जिप्सियों की सौगात

    रायपुर, वनमंत्री केदार काश्यप ने कल एक कार्यक्रम में बलौदाबाजार क्षेत्र में पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण को नया आयाम देने के उद्देश्य से सोनबरसा जंगल सफारी के लिए 4 नई…

    DTO; घर बैठे वाहन संबंधी कार्य पूर्ण करने की मिलेगी सुविधा, बलौदाबाजार में जिला परिवहन कार्यालय का लोकार्पण

    0 जिले में अत्याधुनिक वाहन टेस्टिंग की सुविधा जल्द प्रारंभ होगी – मंत्री टंक राम वर्मा बलौदाबाजार, परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने सोमवार को बलौदाबाजार के ग्राम पंचायत परसाभदेर में…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात