5 साल के लीप के बाद रुपाली गांगुली के शो Anupamaa में आएगा जबरदस्त ट्विस्ट, जानें क्या होंगे बदलाव

रुपाली गांगुली का मोस्ट पॉपुलर टीवी सीरियल अनुपमा (Anupamaa) इस समय घर-घर की पसंद बना हुआ है। वहीं, अनुपमा का किरदार निभा रही रुपाली भी सबकी फेवरेट बनी हुईं हैं। इसी बीच शो को लेकर एक धमाका करने वाली खबर सामने आ रही है। टेलीचक्कर की रिपोर्ट्स की मानें तो यह शो लीप लेने वाला है और इसी के साथ ही इसमें कई सारे ट्विस्ट और टर्न भी देखने को मिलेंगे। बता दें कि इन दिनों शो का ट्रैक काफी दिलचस्प कहानी पर है, जहां अनुपमा और अनुज अलग हो गए हैं और उन्होंने अपनी नई डांस अकादमी खोलकर नए जिंदगी की शुरुआत की है। वहीं, दूसरी ओर वनराज, अनुपमा को अपनी लाइफ में वापस लाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, नए ट्रैक को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया है। जहां कुछ दर्शकों को यह बदलाव पसंद आ रहा है, वहीं कुछ को नहीं क्योंकि वे अनुज और अनुपमा को अलग होते हुए नहीं देख सकते।

शो लेगा 4-5 साल का लीप

सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो शो में 4-5 साल में लीप आने वाला है, जहां छोटी अनु बड़ी हो जाएगी वहीं, शो में नए किरदारों को भी पेश किया जाएगा। कहा जा रहा है लीप में दिखाया जाएगा कि अनुपमा बहुत ही आत्मविश्वासी बन जाएगी और वह अपने काम में काफी सक्सेस भी हासिल करेंगी। इस बीच, अनुज खुश होगा, लेकिन फिर भी अनुपमा के बिना अधूरा महसूस करेगा। वह माया और छोटी अनु के साथ रह रहा होगा। यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि लीप और नए किरदार शो में कैसे ट्विस्ट लाते हैं। और क्या वाकई अनुज और अनुपमा कभी मिल पाएंगे।

अनुपमा का प्रेजेंट ट्रैक

सीरियल अनुपमा के प्रेजेंट ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि कैसे बरखा, अंकुश बिजनेस को संभाल रहे हैं और कैसे बरखा बिजनेस सहित पूरी प्रॉपर्टी पर कब्जा करना चाहती है। बरखा की बातों में आकर अंकुश भी अपना ध्यान बिजनेस पर लगा रहा है। दोनों ही अनुज को वापस कपाड़िया हाउस में आने नहीं देना चाहते हैं। इसी बीच शो में माया, अनुज को अनुपमा से दूर रखने के लिए हर कोशिश कर रही है और उसने अपीन साजिश में बरखा को भी अपने साथ मिला लिया है।

  • Related Posts

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    नायिका और अभिनेत्री में क्या फर्क है? आम भाषा में दोनों में कोई अंतर नहीं दिखता है। नायिका हमेशा नायक की होती है।अभिनेत्री, अभिनय का सामर्थ्य रखती है याने अभिनेत्री…

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    नईदिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के टाइटल को लेकर फिल्ममेकर नीरज पांडे को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि यह टाइटल समाज के एक वर्ग को बदनाम…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?