ACCIDENT; बंगाल के बर्धमान में बड़ा हादसा, ट्रक और बस में भीषण टक्कर से 10 लोगों की मौत और 25 घायल

कोलकाता, स्वतंत्रता दिवस की सुबह पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्द्धमान जिले के फागुपुर में 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण बस दुर्घटना में 10 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाए और आठ पुरुष शामिल हैं।इसके अलावा करीब 25 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 3-4 की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज बर्द्धमान मेडिकल कालेज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब सात बजे गंगासागर में पवित्र स्नान कर लौट रहे यात्रियों से भरी एक वाल्वो बस दुर्गापुर की ओर तेज गति से जा रही थी।

फागुपुर के पास बस एक खड़े डंपर के पीछे तेज रफ्तार में जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग आवाज सुनकर चौंक गए और तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही बर्द्धमान जिला पुलिस के कई अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गए।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने दो महिला यात्रियों सहित 10 लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायलों का इलाज जारी है और पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    MURDER; कोर्ट में ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर विनोद राणा की हत्या, मची अफरा-तफरी

    चंडीगढ, हरियाणा के हिसार में गुरुवार को कोर्ट में गैंगस्टर विनोद काणा की हत्या कर दी. अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और कोर्ट परिसर में उसे गोलियों…

    FIRE; होटल में भीषण आग! 9 लोगों की मौत, मृतकों में मासूम बच्चा भी शामिल

    कोलकाता, पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बुधवार तड़के सुबह एक होटल में लगी भीषण आग लगने के बाद अफरा तफरी मच गई. इस आग के कारण होटल में ठहरे हुए…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार