CRIME; शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ीं, 60.4 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज

0 शिल्पा-राज पर 60.4 करोड़ की ठगी का आरोप, कारोबारी दीपक कोठारी ने जुहू पुलिस में शिकायत दर्ज

मुम्बई, बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनको 60.4 करोड़ रुपये की ठगी का मामला दर्ज हुआ है। मुंबई के एक कारोबारी की शिकायत मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग इस मामले की जांच कर रही है। यह मामला शिल्पा व राज की दिवालिया हो चुकी कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा हुआ है।

कारोबारी दीपक कोठारी ने आरोप लगाया है कि उनसे शिल्पा और राज ने ने 60.4 करोड़ रुपये बिजनेस बढ़ाने के लिए मांगे थे, लेकिन दोनों ने इसका इस्तेमाल अपने निजी खर्चों को पूरा करने के लिए किया। पुलिस ने बताया कि दीपक कोठारी ने जुहू पुलिस स्टेशन में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी व पति राज कुंद्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी से जुड़ी धाराएं लगी हैं।

यह है पूरा मामला

मुंबई के कारोबारी और लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के डायरेक्टर दीपक कोठारी ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर 60.4 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का आरोप लगाया है।कोठारी का कहना है कि 2015 में राजेश आर्या के माध्यम से हुई मुलाकात के बाद दोनों ने उनकी कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड में 75 करोड़ रुपये का निवेश करने का आग्रह किया, जिस पर हर महीने मुनाफा और मूल रकम लौटाने का वादा किया गया।

कोठारी ने अप्रैल 2015 में 31.9 करोड़ और सितंबर 2015 में 28.53 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। अप्रैल 2016 में शिल्पा ने पर्सनल गारंटी दी, लेकिन सितंबर 2016 में डायरेक्टर पद छोड़ दिया। 2017 में कंपनी दिवालिया हो गई और रकम का निजी खर्चों में इस्तेमाल हुआ। मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    CRIME;टेकारी के श्मशानघाट में लड़की व  8-10 युवकों के साथ स्थानीय असामाजिक तत्व , आक्रोश

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने ग्राम का माहौल खराब कर रखा है । इनके खिलाफ समय –  समय पर किया जाने…

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा