ACCIDENT; सड़क हादसे में बुजुर्ग समेत 3 की मौत, दो मासूम हुए घायल

बलौदाबाजार, छत्तीसग़ढ के बलौदाबाजार जिले में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार को ढाबाडीह गांव के पास एक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दी और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में ढाबाडीह के रहने वाले तेजेश्वर नेताम (उम्र 23 साल), पारागांव के रहने वाले राजा ध्रुव (उम्र 32 साल) और बुजुर्ग महिला सोनारीन ध्रुव (उम्र 70 साल) की मौके पर मौत हो गई। घायल बच्चों में 4 साल के परसराम ध्रुव के पैर में हड्डी टूट गई है, जबकि डेढ़ साल की मानती ध्रुव के सिर में चोट आई है।

जिला अस्पताल के डॉक्टर कल्याण कुरूवंशी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के बाद अस्पताल लाए गए पांच लोगों में तीन की पहले ही मौत हो गई थी, जबकि दो बच्चे सुरक्षित हैं। एक बच्चे के पैर की हड्डी टूटी है और दूसरे के जीभ और सिर में चोट आई है। हालांकि, दोनों की स्थिति अब स्थिर है।

तीसरे वाहन से टक्कर की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

मृतक तेजेश्वर नेताम के भाई ने बताया कि उनका भाई रायपुर से ढाबाडीह आ रहा था और कुछ घंटे पहले ही उससे बात हुई थी। वहीं पारागांव के मृतकों के परिवार ने घटना को संदेहास्पद बताया है, क्योंकि दोनों गाड़ियां एक ही दिशा में जा रही थीं। अनुमान लगाया कि शायद किसी तीसरे वाहन ने सामने से टक्कर दी हो। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है। यह देखना होगा कि एक ही दिशा में जा रहे बाइक सवार कैसे आपस में टकरा गए और तीन लोगों की जान चली गई। इस हादसे के बाद दोनों गांवों में शोक की लहर है।

  • Related Posts

    FIRE; होटल में भीषण आग! 9 लोगों की मौत, मृतकों में मासूम बच्चा भी शामिल

    कोलकाता, पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बुधवार तड़के सुबह एक होटल में लगी भीषण आग लगने के बाद अफरा तफरी मच गई. इस आग के कारण होटल में ठहरे हुए…

    ACCIDENT; बाइक-स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, शिक्षक समेत 3 की मौत

    दुर्ग, छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। लोहारा थाना क्षेत्र के बीचारपुर के पास तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार