PLANT BOARD; छोटे वनोपज संघों के साथ मिलकर पादप बोर्ड कच्चे औषधीय उत्पादों के विपणन का काम करेगा

0 छत्तीसगढ़ आदिवासी स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड की बैठक

रायपुर, छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड की संचालक मंडल की नवमी बैठक विगत दिवस रायपुर में आयोजित की गई। बैठक में यह भी तय किया गया कि बोर्ड छोटे वनोपज संघों के साथ मिलकर कच्चे औषधीय उत्पादों के विपणन से संबंधित काम करेगा। 

बैठक में बोर्ड द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इसमें औषधीय पौधों की योजना, स्कूल हर्बल गार्डन, होम हर्बल गार्डन, ईको-टूरिज्म, पारंपरिक वैद्यों का प्रशिक्षण, ग्रामीणों हेतु जागरूकता कार्यक्रम और सामूहिक प्रशिक्षण जैसी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री और वन मंत्री के मार्गदर्शन में बोर्ड के कार्यों को और गति दी जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को योजनाओं को समय पर और पूरी तरह लागू करने के निर्देश दिए। बैठक का आयोजन छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के सभागार में बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर बोर्ड के सदस्य वनबल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव, निदेशक राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान तपेश झा, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ अनिल कुमार साहू, स्टेट इंचार्ज एफ.आर.एल.एच.टी. बैंगलोर कंचन बंजारे सहित वन विभाग, आयुष विभाग, उद्योग विभाग, कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    PWD; घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत, की जांच के लिए PWD ने समिति बनाई,समिति तीन दिन में देगी रिपोर्ट

    0 राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजना नारायण भोई रायपुर., लोक निर्माण विभाग ने राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन कार्य तथा राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं में कथित गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की…

    FOREST; राज्य की 127 संकटग्रस्त पादप प्रजातियों के संरक्षण पर जोर, 3,035 पौधों की प्रजातियों की सूची तैयार

    *कार्यशाला में विशेषज्ञों और पारंपरिक वैद्यों की सहभागिता से तैयार हुई संकटग्रस्त प्रजातियों की सूची रायपुर, छत्तीसगढ़ में पाई जाने वाली 127 दुर्लभ एवं संकटग्रस्त पौधों की प्रजातियों की पहचान…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर