RAILWAY; रायपुर रेलवे स्टेशन पर मोबाइल यूटीएस. टिकटिंग सेवा का शुरु,लंबी कतारों से मुक्ति,यात्रा होगी और स्मार्ट

0 अब टी.टी.ई बनाएंगे टिकट ऑन-द-गो  ना लंबी लाइनें, ना इंतज़ार
रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से टिकटिंग प्रणाली में डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है । इसी कड़ी में आज 27 अगस्त 2025 को रायपुर स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक दयानंद द्वारा मोबाइल यू.टी.एस. टिकटिंग सेवा का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर वरि. मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी , सहायक वाणिज्य प्रबंधकअविनाश कुमार आनंद उपस्थित रहे ।

रायपुर रेलवे स्टेशन पर मोबाइल यू.टी.एस. टिकटिंग सेवा से अब टी.टी.ई आपके लिए सीधे मोबाइल से टिकट बना सकेंगे । इससे लंबी कतारों से मुक्ति सफ़र होगा और भी तेज़ और सुविधाजनक । टी.टी.ई द्वारा स्टेशन परिसर पर इस मशीन द्वारा 3 मिनट के भीतर यात्रियों को टिकट उपलब्ध करा सकेगे ।       
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी जी ने आग्रह किया है, यात्रीगण कृपया डिजिटल भुगतान को अपनाकर रेलवे की इस नवीन पहल का लाभ उठाएँ और रेलवे को अधिक स्मार्ट और सुविधाजनक बनाने में सहयोग करें । इन मशीनों से इन माध्यमों से टिकट बुक कर टिकट काउंटर में लगने वाली लाइन से निजात पायें तथा अपना कीमती समय बचाकर सुहाना सफर का लाभ उठाएँ ।

  • Related Posts

    RAILWAY; रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! आज से फिर पटरी पर लौंटी ये 14 ट्रेनें

     रायपुर, गर्मी में रेल यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए रेलवे ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के जांजगीर-नैला स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए किए गए…

    RAILWAY; छत्तीसगढ के रेल यात्रियों को तोहफा,गर्मियों की छुट्टियों के लिए अब ‘समर स्पेशल’ ट्रेनों का संचालन

    रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा ग्रीष्मकालीन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु ट्रेन संख्या 08871/08872 (नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मालदा टाउन–नेताजी…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……