MURDER;अवैध संबंध के चलते पुजारी की हत्या, 12 घंटे में ही नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर, जिले के तखतपुर में परसाकापा स्थित पाठ बाबा मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। घटना के 12 घंटे के भीतर ही पुलिस ने हत्या में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। हत्या का मुख्य कारण पुजारी और आरोपी की पत्नी के बीच अवैध संबंध बताया जा रहा है।

खून से लथपथ मिली थी लाश

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह तखतपुर थाना क्षेत्र के सूरीघाट में पाठ बाबा मंदिर परिसर में पुजारी की लाश खून से लथपथ पाई गई। उसके सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान भी मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्कॉड और एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं एसएसपी राजनेश सिंह भी मौके पर पहुंचे।

अवैध संबंध बना मौत का कारण

पुलिस ने शुरुआती जांच में महत्वपूर्ण सुराग जुटाए और आरोपियों की पहचान में जुट गई। मामले में जांच के दौरान पता चला कि आरोपी सुरेश धुरी की पत्नी के साथ मृतक पुजारी का अवैध संबंध था। मंदिर के सामने खेत में अधिया खेती के दौरान आरोपी सुरेश धुरी की पत्नी के साथ उसका अवैध संबंध हो गया था। इससे आरोपी और उसकी पत्नी का 6 महीने पहले सामाजिक तलाक हो गया था। आरोपी को मृतक से इसी अवैध संबंध के कारण बैर था।

पूजा करने के बहाने बुलाकर उतारा मौत के घाट

इसी का बदला लेने आरोपी ने शनिवार रात सही समय देखकर अपने दोस्तों के साथ पुजारी को मोटरसाइकिल की पूजा के बहाने बाहर बुलाया और वाहन उपलब्ध होने के दौरान ईंट और सस्पेंशन पाइप से हमला कर हत्या कर दी और मौके से सभी फरार हो गए। एएसपी ग्रामीण अर्चना झा, एसडीओपी कोटा, तखतपुर थाना टीम और ACCU टीम की सक्रियता के चलते 12 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा दी गई और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

  • Related Posts

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    FOREST; तमोरा जंगल संवेदनशील, पहले भी वन अमले की अतिक्रमणकारियों से हो चुकी है भिडंत

    0 एफआईआर में पहले भी विवाद की घटनाओं का उल्लेख महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तमोरा जंगल में वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा