CRIME; ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक की कारोबारी से संबंध का खुलासा… दुबई, सिंगापुर, तुर्की, थाईलैंड और मालदीव की सैर, मिले कई अश्लील वीडियो

रायपुर, राजधानी की ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक को पुलिस ने 4 सितंबर तक रिमांड पर लिया है. रिमांड के दौरान अधिकारियों की टीम नव्या से लगातार पूछताछ कर रही है. रायपुर पुलिस की इस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए है. लेकिन नव्या ने पुलिस के ऐसे कई सवालों का जवाब नहीं दिया, यही कारण है कि पुलिस अब नव्या के नार्को टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है. इतना ही नहीं ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक के कई अश्लील वीडियो भी पुलिस को एक आरोपी के मोबाइल से मिले है, उस मोबाइल में नव्या के 3 वीडियो के मिलने की बात सामने आई है, वहीं अन्य लड़कियों की पहचान नहीं हो सकती है.

एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रारंभिक जांच में उसने शराब कारोबारी अनवर ढेबर और उनके बेटे शोएब ढेबर से अपना कनेक्शन कबूल लिया है. उसने शोएब को अपना दोस्त बताया है और उसके साथ पार्टी करना भी कबूल किया है. उसने शोएब के घर का इंटीरियर डिजाइन किया है. इसी दौरान उसकी दोस्ती हुई थी. नव्या कई बार विदेश भी गई है. उसने दुबई, सिंगापुर, तुर्की, थाईलैंड के अलावा मालदीव समेत कई देश जाना कबूल किया है. पुलिस उसके विदेश यात्रा की भी जानकारी निकाल रही है. वह राज्य के बड़े शराब कारोबारी के साथ तुर्की गई थी. दोनों वहां तीन दिनों तक रहे. पुलिस को नव्या का एक मोबाइल मिला है. मोबाइल में ड्रग्स के डिस्ट्रीब्यूटर और कंज्यूमरों के नंबर हैं।

इंटीरियर डिजाइनर भी है नव्या

उल्लेखनीय है कि कटोरातालाब की रहने वाली नव्या पिछले कई साल से ड्रग्स माफिया से जुड़ी है। इंटीरियर डिजाइनिंग के काम के चलते शहर के बड़े कारोबारी भी उसके संपर्क में थे। नाइट पार्टियों में उसका आना-जाना रहता है। इस दौरान शहर के रसूखदारों को उसने ड्रग्स दी है। वह रहने वाली रायपुर की है, लेकिन ज्यादातर समय मुंबई व दिल्ली में रहती थी. हर माह उसका मुंबई आना-जाना होता था. पुलिस ने नव्या के साथ मुंबई में पकड़े गए पीके अग्रवाल नामक युवा कारोबारी से पूछताछ कर रही है. क्राइम ब्रांच में पूछताछ के दौरान सोमवार सुबह अचानक कारोबारी की तबीयत बिगड़ गई. सीने में दर्द होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

नव्या का नार्को टेस्ट कर सकती है पुलिस

पुलिस सूत्रों की मानें तो नव्या का नार्को टेस्ट कराने की तैयारी की जा रही है. क्योंकि वह पूछताछ में ज्यादा जानकारी नहीं दे रही हैं. वहीं पुलिस को शक है कि नव्या के तार कई बड़े लोगों से जुड़े हुए हैं. यही कारण है कि पुलिस नार्को टेस्ट की अनुमति लेने की तैयारी कर रही है.

दुर्ग, भिलाई और रायपुर की युवतियां का नव्या से कनेक्शन

ड्रग्स मामले में पहले पकड़े गए दुर्ग, भिलाई और रायपुर की युवतियां का नव्या से कनेक्शन मिला है. उनके साथ बातचीत भी दिख रही है. पुलिस उन्हें भी पूछताछ के लिए तलब करने वाली है. इसमें राजनीति पार्टी से जुड़ी युवा नेत्री भी शामिल है. कई बड़े घरों के युवकों का भी कनेक्शन मिला है.

दोस्त ने मोबाइल पर बनाया आपत्तिजनक वीडियो

पुलिस ने नव्या मालिक के करीबी दोस्त मोतीनगर के अयान परवेज (30) को गिरफ्तार किया है. दोनों मिलकर ड्रग्स की तस्करी करते हैं. दोनों साथ में विदेश भी गए थे. अयान के मोबाइल की जांच की जा रही है. उसके मोबाइल पर लड़कियों के कई आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं. इसमें तीन वीडियो नव्या का बताया जा रहा है, जिसे जांच के लिए लैब भेजा गया है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं अयान, नव्या मलिक को वीडियो की आड़ पर ब्लैकमेल तो नहीं कर रहा था? क्योंकि अयान के खाते में बड़ी रकम का ट्रांजेक्शन दिख रहा है. दोनों की भूमिका की जांच की जा रही है. अयान का कनेक्शन शोएब के साथ भी दिख रहा है.

  • Related Posts

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    FOREST; तमोरा जंगल संवेदनशील, पहले भी वन अमले की अतिक्रमणकारियों से हो चुकी है भिडंत

    0 एफआईआर में पहले भी विवाद की घटनाओं का उल्लेख महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तमोरा जंगल में वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा