POLITICS; विदेश प्रवास से लौटते ही मुख्यमंत्री साय का दिल्ली बुलावा, उप मुख्यमंत्री शर्मा और वित्त मंत्री चौधरी भी साथ में दिल्ली रवाना,अमित शाह से भेंट करेंगे

रायपुर, दो दिन पहले विदेश प्रवास से लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आज दिल्ली बुलावा आ गया. वे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए. मुख्यमंत्री साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात का कार्यक्रम है. वहीं वित्त मंत्री चौधरी जीएसटी की अहम बैठक में शामिल होंगे.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में बताया कि एक दिवसीय प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. इस अवसर पर कर्रेगुटा पहाड़ पर हुए मुठभेड़ में 31 नक्सलियों को मार गिराने वाले जवानों का गृह मंत्री शाह अपने निवास में सम्मान करेंगे. बती दें सीएम साय दो दिन पहले 30 अगस्त को 9 दिनी जापान -कोरिया प्रवास के बाद वापस लौटे है.

वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दिल्ली रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा में 3 और 4 सितंबर को होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक को लेकर बताया कि GST 2.0 में बड़े रिफॉर्म्स का ऐलान हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से ऐलान किया था. नए बिल से अर्थव्यवस्था को बड़ा लाभ मिलेगा, कंजंप्शन आगे बढ़ेगा. नया जीएसटी आने पर महंगाई भी कम होगी.

  • Related Posts

    POLITICS; अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति में देरी से पढ़ाई ठप,आंतरिक मूल्यांकन पर संकट, छात्रों का भविष्य अधर में

    डॉ. चरणदास महंत बोले- 1 जुलाई से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बावजूद रिक्त पदों पर नहीं हुई अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास…

    POLITICS;डॉ. महंत का आरोप- धर्मेंद्र प्रधान को बचाने विजय शर्मा ने जज के शब्दों का झूठा सहारा लिया

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कल अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर जो…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार