GAME; यूएस  टेनिस  महिला चैंपियन – सबालेंका

2025 में खेले जाने वाले आखिरी ग्रैंड स्लैम स्पर्धा का महिला खिताब बेलारूस की खिलाड़ी सबालेंका ने लगातार दूसरी बार जीत लिया। विश्व की नंबर एक खिलाड़ी सबालेंका के सामने थी अमांडा एनिसोवा । उनको सीधे सेट में सबालेंका ने  6- 3, 7- 6,से हरा दिया।
सबालेंका का केरियर में ये चौथा खिताब है। सेरेना विलियम के बाद फिलहाल ऐसी कोई महिला खिलाड़ी नहीं है जिसने चारों ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलिया, फ्रेंच, विंबलडन और अमेरिकी ओपन टेनिस  टूर्नामेंट जीता हो।  सबालेंका भी  केवल ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका ग्रैंड स्लैम स्पर्धा  ही जीता है । 2023, 2024 में ऑस्ट्रेलिया और 2024, 2025 में अमेरिकी ग्रैंड स्लैम स्पर्धा जीती है। इस साल फ्रेंच ओपन के फाइनल तक पहुंची थी। विंबलडन में 2021,2023, और 2025में सेमीफाइनल तक ही अपनी चुनौती बना सकी है।

सबालेंका ओपन एरा की दूसरी खिलाड़ी हैं जिन्होंने फाइनल में अपने ग्रैंडस्लैम करियर का 100वां मुकाबला जीता है। इससे पहले यह उपलब्धि इगा स्वियातेक ने विंबलडन के दौरान हासिल की थी। दोनों खिलाड़ियों ने फाइनल में एनिसोवा को हराकर ग्रैंडस्लैम करियर का 100वां मैच जीता। वहीं, 2012-2014 में सेरेना विलियम्स के बाद यूएस ओपन के महिला एकल वर्ग में लगातार दो खिताब जीतने वाली सबालेंका पहली खिलाड़ी हैं। 

सबालेंका से पहले ओपन एरा में चुनिंदा खिलाड़ियों ने ही यह उपलब्धि हासिल की है। इस सूची में सेरेना विलियम्स (2012-2014), किम क्लीस्टर (2009-2010), वीनस विलियम्स (2000-2001), मोनिका सेलेस (1991-1992), स्टेफी ग्राफ (1988-1989, 1995-1996), मार्टिना नावरातोलोवा (1983-1984, 1986-1987) और क्रिस एवर्ट (1975-1978) शामिल हैं।

अमेरिका ग्रैंड स्लैम स्पर्धा जीतने के बाद सबालेंका के पास चार महीने का समय रहेगा जिसमें उनके पास ऑस्ट्रेलिया ओपन में दावेदारी  रखना होगा। सबालेंका प्रतिभावान खिलाड़ी तो है ही वे एक अच्छी एरोबिक परफॉर्मर भी है, उनका सेंस ऑफ  ह्यूमर भी जबदस्त है। इसके अलावा वे गुस्से में भी जल्दी आ जाती है। उनमें महिला का भी गुण है।अपनी भावनाओं पर  उन्हें काबू रखने में कठिनाई होती है। बहरहाल वे इस जीत के साथ विश्व की नंबर एक खिलाड़ी बनी हुई है।

  स्तंभकार -संजय दुबे

  • Related Posts

    CRICKET; स्मृति मांधना की बारी …..

    जिस तरह सूर्यकुमार यादव हिंदुस्तान को अपनी कप्तानी में पुरुष क्रिकेट टीम को टी ट्वेंटी का विश्वकप जिताए थे उस हिसाब से भले ही कप्तान अच्छे साबित हुए थे लेकिन…

    T20; महिला टी-20 सीरीज का मैच रायपुर में,मंधाना करेंगी कप्तानी, 10 अक्टूबर से बिकेंगे टिकट

    रायपुर, छत्तीसगढ़ एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का गवाह बनने जा रहा है. यहां के नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा