ELEPHANT;महावीरगंज में हाथी मृत मिलने से मचा हड़कंप, दिनभर घूम रहा था हाथी

अंबिकापुर, सरगुजा के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम महावीरगंज में रविवार रात लगभग 9 बजे बस्ती के समीप एक नर हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हाथी की मौत की सूचना मिलते ही वन विभाग और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।

सूचना पर देर रात ही डीएफओ आलोक वाजपेयी, रेंजर निखिल सक्सेना तथा एसडीएम आनंद नेताम मौके पर पहुँचे। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी वहाँ एकत्रित हो गए। सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग ने मृत हाथी के चारों ओर घेराव करवा दिया है।

वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत हाथी वाड्रफनगर रजखेता से होते हुए रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में प्रवेश किया था। इसके बाद से ही विभागीय टीम उसकी निगरानी कर रही थी। दिनभर वह बसकटिया जंगल और आसपास के क्षेत्रों में देखा गया था। रात 9 बजे के करीब उसकी अचानक मौत हो गई। हाथी की मौत महावीरगंज निवासी रामबरन कोडाकू (पुत्र स्व. जोखन कोडाकू) के घर के सामने हुई।रेंजर निखिल सक्सेना ने बताया कि हाथी की मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम किए जाने के बाद ही स्पष्ट कारण सामने आ पाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हाथी के वन परिक्षेत्र में प्रवेश करते ही विभाग की टीम उसकी निगरानी में जुटी थी।

  • Related Posts

    CRIME; महिला आयोग ने महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को गंभीरता से लिया

    रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने शनिवार को संजय बघेल और सुरेन्द्र वर्मा द्वारा फेसबुक पर महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों,…

    TEACHER; छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक के 795 पदों पर निकली भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत सहायक शिक्षक (LSAT-26) भर्ती…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र