FOREST; वन्य प्राणी चीतल का शिकार , शिकारी समेत सात ग्रामीण गिरफ्तार, जेल गए

महासमुंद, जिले के पिथौरा अनुभाग के उडीसा सीमा से लगे ग्राम गिरना के टिकरापारा क्षेत्र में हुए वन्य प्राणी चीतल के शिकार प्रकरण में संलिप्त सभी सात आरो पियों को जेल भेज दिया गया है । वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा के तहत न्यायालय प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट पिथौरा ने अधिवक्ता एवं शासन का पक्ष को गंभीरता से सुनकर अरोपियों का जमानत अस्वीकार कर जिला जेल महासमुंद भेजने का आदेश दिया ।

मामला कुछ इअस प्रकार है । पिथौरा वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 228 के रास्ते मे बिजली करेंट लगाकर एक मादा चीतल का शिकार किया गया था । चीतल के मांस को गिरना निवासी भोलाराम खड़िया एवं भगवान सिंह ने छिंदौली निवासी रामजी केंवट, घनश्याम , बिसाहूराम एवं चंदूराम ठाकुर से 300 रुपये किलो में खरीद कर नदीपार ग्राम बड़ेलोरम मे बेचा था जहाँ आरोपी से 11 किलो मांस जप्त किया गया। अपराध प्रकरण क्रं. 20657 / 12 दिनांक 06 / 09 / 2025 को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 सहपठित धारा (16) ए बी सी 39 (3) (ए बी सी ) धारा 43,44,50 ( ए) ( सी ) धारा 51 का उलंघन कर विद्युत करेंट प्रवाहित कर वन कक्ष क्रमांक 228 के रास्ते पर 01 मादा चीतल का आरोपियों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से शिकार कर मांस को ब्रिकी कर एवं 6.5 किलो को आपस मे बंटवारा करते समय मौका घटना स्थल से जप्त किया गया है। घटना में प्रयुक्त औजार, जीआई तार, बांस की खुटी, कांच की शीशी आदी जप्त किया गया है।

इस पूरी कार्यवाही में वनमंडलाधिकारी महासमुंद मंयक पांडेय के निर्देश पर एवं संयुक्त वन मंडलाधिकारी पिथौरा यू० आर० बंसत, वन परिक्षेत्र अधिकारी पिथौरा सालिकराम डड़सेना, पिथौरा डिप्टीरेंजर ललित पटेल, राजकुमार साहू सांकरा , छबिराम साहू बुन्देली , बी० एफ० ओ० कोकिलकांत दिनकर, विरेन्द्र कुमार बंजारे, प्रभाठाकुर, पुष्पा नेताम , अमृतलाल आंवले , सुदामा पालेश्वर ,रघुमणि तांडी सहयोग रहा।

  • Related Posts

    STRIKE; शिक्षकों की कमी के चलते 11 दिनों से स्कूल में तालाबंदी के बाद बच्चों के साथ पालक भी सडक पर, भगतदेवरी के पास हाईवे जाम

    महासमुंद, छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के भगतदेवरी इलाके के ग्राम ढोढरकसा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी का मामला आखिरकार सड़क तक पहुंच गया। लंबे समय से…

    HIJACK; ‘इजरायली यात्रियों से भरे प्‍लेन के कॉकपिट से चीखने की आवाजें, पायलट पर चाकू से हमला’

    तेल अवीव, दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट ने बुधवार को सऊदी अरब के ऊपर इमरजेंसी सिग्नल भेजा और रास्ता बदल लिया। इससे इजरायल से यूएई…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर