MURDER; चाकूबाजी कर तीन लोगों की हत्या, मामले में टीआई और एएसआई निलंबित,10 आरोपी गिरफ्तार, कांग्रेस ने बनाई जांच समिति

राजनांदगांव, शहर के नवागांव में हुए चाकू बाजी के बीच तीन लोगों की हत्या के मामले में चिखली पुलिस चौकी प्रभारी की लापरवाही सामने आई है ,जिसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस मामले में कांग्रेस ने जांच समिति बनाई है।

बीते 7 सितम्बर को नवागांव क्षेत्र में हुए चाकू बाजी के मामले में राकेश ढीमर की मौत हुई थी । वही किशन राजपूत गंभीर रूप से घायल हुए थे । मंगलवार को किशन राजपूत की मौत के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी और लोगों ने चक्काजाम करते हुए इस मामले में चिखली पुलिस चौकी प्रभारी की लापरवाही को लेकर कार्रवाई की मांग की थी । इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने इस पर कार्रवाई करते हुए सीएसपी के जांच प्रतिवेदन के अनुसार चिखली पुलिस चौकी के निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव और सहायक उपनिरीक्षक इब्राहिम खान को निलंबित कर दिया है।

धमकी की शिकायत पर भी पुलिस मौन रही

निलंबन आदेश में कहा गया है कि प्रार्थी अजय सिंह राजपूत द्वारा पुलिस चौकी चिखली में 10.30 बजे रिपोर्ट दर्ज कराया कि बजरंगपुर निवासी पृथ्वी भट्ट और अभय मिश्रा अन्य पुरानी रंजिश को लेकर उसके घर में घुसकर, गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दिये। सूचना प्राप्ति उपरांत आरोपियों के विरूद्ध नियमानुसार त्वरित कार्यवाही नहीं की गयी। जिसके बाद उक्त आरोपियों द्वारा रात्रि लगभग 8 बजे प्रार्थी के घर पहुंचकर प्रार्थी के पिता किशन राजपूत और राकेश ढीमर की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई । यदि चौकी चिखली में सूचना प्राप्ति उपरांत त्वरित कार्यवाही की जाती तो 02 व्यक्तियों की हत्या की घटना घटित होने से रोका जा सकता था और कानून व्यवस्था की स्थिति भी उत्पन्न नहीं होती।

10 आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में एसपी मोहित गर्ग ने कहा कि दो अलग-अलग चाकू बाजी के मामले में तीन लोगों की मृत्यु हुई थी । इसमें अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है । चौकी प्रभारी और एएसआई को कार्य में लापरवाही के चलते निलंबित किया गया है।

  • Related Posts

    EXAM; बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले को संज्ञान में लेते हुए एफ आई आर दर्ज, जांच प्रारंभ

    रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा दिनांक 14 मार्च 2026 को कक्षा 12 वीं की हिन्दी विषय की बोर्ड परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। इस संबंध में मण्डल को…

    CRIME; कार से 75 लाख नगद जब्त, दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

    महासमुंद, उडीसा सीमा पर छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में नियमित वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। टेमरी नाका में जांच के दौरान…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां