HOSTEL; छात्रावास-आश्रमों में बाहरी एवं पुराने छात्र नेताओं का डेरा, अनाधिकृत छात्रों को तत्काल निष्कासित करने के निर्देश

0 आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर ने सहायक आयुक्तों को लिखा पत्र

रायपुर, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर ने प्रदेश के सभी विभागीय सहायक आयुक्तों को पत्र लिखकर इन आश्रम-छात्रावासों में अनाधिकृत रूप से रह रहे पुराने छात्र नेताओं एवं बाहरी व्यक्तियों पर तत्काल निष्कासन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आश्रम-छात्रावासों का नियमित रूप से निरीक्षण करने को भी कहा गया है। 

गौरतलब है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 प्रारंभ होने के पूर्व आश्रम-छात्रावासों की व्यवस्थ सुदृढ़ करने के साथ ही बाहरी एवं अध्ययन कर चुके पूर्व विद्यार्थियों का छात्रावासों से निष्कासन करने हेतु छात्रावासों का भ्रमण कर विशेष अभियान चलाने तथा अनाधिकृत रूप से रह रहे व्यक्तियों को छात्रावास से निष्कासित करने एवं आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस की सहायता लेने के लिए कड़े निर्देश जारी किये गये हैं।

सहायक आयुक्तों को लिखे पत्र में कहा गया है कि जिलों में संचालित समस्त छात्रावास-आश्रमों का निरीक्षण कर अनाधिकृत रूप से निवास कर रहे छात्र-छात्राओं को तत्काल निष्कासित कर पालन प्रतिवेदन 07 दिवस के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। भविष्य में अनाधिकृत रूप से रह रहे व्यक्तियों का छात्रावास में पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

  • Related Posts

    FLIGHT; सीएम के सफर को आसान बनाएगा 350 करोड का नया विमान, लेकिन उड़ाएगा विदेशी पायलट, टेस्ट में फंसे भारतीय पायलट

    भोपाल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के लिए नया बॉम्बार्डियर चैलेंजर-3500 विमान मंगाया जा रहा है. माना जा रहा है कि यह विमान 30 सितंबर को भारत पहुंच सकता…

    CABINET; मंत्रिपरिषद की बैठक 30 सितम्बर को

    रायपुर, /मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 30 सितम्बर 2026 बुधवार को पूर्वान्ह 11.30 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हैं। यह बैठक मंत्रालय महानदी भवन में स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर