ATAL NAGAR;निःशुल्क बस पास सुविधा बंद होने पर बिफरे मंत्रालय के नवनियुक्त कर्मचारी, सचिव को पत्र लिखकर मांगा प्रतिमाह 2000 रुपए वाहन भत्ता…

रायपुर, मंत्रालय भवन के नवा रायपुर अटल नगर में शिफ्टिंग के साथ ही मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालय के नवनियुक्त कर्मचारियों की निःशुल्क बस पास की सुविधा बंद कर दी गई है. इस कदम से आक्रोशित कर्मचारियों ने वाहन भत्ता को 100 रुपए प्रतिमाह के स्थान पर 2000 रुपए किए जाने की मांग की है, अन्यथा आने वाले समय में आंदोलन की चेतावनी दी है.

नवनियुक्त कर्मचारियों ने वित्त विभाग के निर्देश के मद्देनजर निःशुल्क बस पास की सुविधा बंद किए जाने को कर्मचारी हितों की घोर अनदेखी एवं अदूरदर्शितापूर्ण निर्णय करार दिया है. कर्मचारियों ने सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव को लिखे पत्र में कहा कि इस निर्णय से नवनियुक्त कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से वाहन भत्ता लेना होगा, जो दशकों से केवल 100 रुपए प्रतिमाह मिल रहा है.

पत्र में बताया कि रायपुर से नवा रायपुर के बीच बस का किराया 40 रुपए है, इस लिहाज केवल एक बार रायपुर आने जाने में ही 80 रुपए खर्च होगा, जबकि शासन से एक माह का वाहन भत्ता केवल 100 रुपए निर्धारित है. ऐसी स्थिति में सार्वजनिक निःशुल्क परिवहन सुविधा से कर्मचारियों को वंचित किये जाने का निर्णय के क्या आधार अथवा मापदण्ड शासन को प्रस्तुत किए गए होंगे, यह समझ से परे है.

इस निर्णय को लेकर कर्मचारियों ने आक्रोश का इजहार करते हुए वित्त विभाग के ज्ञापन को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर विकल्प के रूप में समस्त कर्मचारियों / अधिकारियों को वाहन भत्ता के तौर पर 100 रुपए प्रतिमाह के स्थान पर 2000 रुपए प्रतिमाह दिये जाने का आदेश जारी करने की मांग की है.

  • Related Posts

    CM; बिरगांव को 135 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 82 करोड़ से बनेगा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, सर्वे के बाद मिलेंगे जमीन के पट्टे

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को बीरगांव नगर निगम क्षेत्र को 135 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी. उन्होंने विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन…

    FOREST; अटारी बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास, पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण

    *मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की प्राकृतिक धरोहरों को संवारने और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक बड़ी परियोजना पर…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर